गिरिडीह: बिरनी में स्कॉर्पियो और बाइक की भीषण टक्कर, एक की मौत; दूसरा गंभीर रूप से घायल

0

Last Updated on November 17, 2026 by Gopi Krishna Verma

सदर प्रखंड और राजधनवार क्षेत्र की घटना, सरिया जाते वक्त हुआ हादसा

गिरिडीह। जिले के बिरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत सरिया-राजधनवार मुख्य मार्ग पर जितकुंडी पुल के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान और हादसे की वजह

मृतक की पहचान राजधनवार थाना क्षेत्र के महेशनरवा निवासी 45 वर्षीय सदानंद तुरी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सदानंद अपने समधी के घर जितकुंडी आए हुए थे। मंगलवार को वह अपने समधी के बेटे मुन्नी तुरी (उम्र 24 वर्ष, निवासी जितकुंडी) के साथ बाइक पर सवार होकर सरिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सरिया की तरफ से आ रही एक स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

ग्रामीणों की मदद और पुलिस की कार्रवाई

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए गंभीर रूप से घायल मुन्नी तुरी को बिरनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। वहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची के रिम्स (RIMS) रेफर कर दिया गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को अपने कब्जे में ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही बिरनी थाने के एएसआई शंभू सिंह पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुँचे। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आई। एएसआई शंभू सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम व अन्य कागजी प्रक्रिया के लिए लाया गया है तथा आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed