बोली नीरा: नारी शक्ति वंदन अधिनियम को विपक्ष ने रोका

0

Last Updated on April 22, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। जिले में कोडरमा से भाजपा विधायक नीरा यादव ने बुधवार को गिरिडीह परिषदन भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने संसद में पारित न होने वाले “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” (महिला आरक्षण बिल) का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इसका विरोध देश की आधी आबादी के साथ घोर अन्याय है।

विधायक ने स्पष्ट किया कि इस बिल से लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलता, जिससे गांव-कस्बों से लेकर संसद तक उनकी मजबूत भागीदारी सुनिश्चित होती। विपक्ष पर निशाना साधते हुए नीरा यादव ने आरोप लगाया कि बिल का विरोध करने के बाद उसका जश्न मनाना महिलाओं के अधिकारों पर सीधा प्रहार है।

उन्होंने कहा, “विपक्ष महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी से दूर रखना चाहता है, जबकि भाजपा उनके सशक्तिकरण के लिए कटिबद्ध है।” गौरतलब है कि हाल ही में संसद में यह संशोधन बिल आवश्यक दो-तिहाई बहुमत न जुटा सके, जिससे राजनीतिक विवाद तेज हो गया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *