भू-अर्जन व भू-हस्तांतरण से संबंधित समीक्षा बैठक में जिला व अंचल स्तर के अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

Last Updated on October 17, 2025 by Gopi Krishna Verma जमीन का म्यूटेशन दाखिल-खारिज, लगान रसीद से जुड़े कार्यों को ससमय करें निष्पादित: उपायुक्त गिरिडीह। जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने शुक्रवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में भू-अर्जन से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उपायुक्त ने गिरिडीह जिला अन्तर्गत चल रहे व लंबित भू-अर्जन…

Last Updated on October 17, 2025 by Gopi Krishna Verma

जमीन का म्यूटेशन दाखिल-खारिज, लगान रसीद से जुड़े कार्यों को ससमय करें निष्पादित: उपायुक्त

गिरिडीह। जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने शुक्रवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में भू-अर्जन से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उपायुक्त ने गिरिडीह जिला अन्तर्गत चल रहे व लंबित भू-अर्जन से संबंधित कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा कि भू अर्जन से संबंधित कार्यों को किसी भी सूरत में लंबित न होने दें। साथ ही ऐसे कार्य में जो भी समस्याएं आ रही है उनका निराकरण संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ आपसी समन्वय स्थापित करते हुए करें।

इसके अलावे उपायुक्त ने विभिन्न विकास कायों से जुड़े योजनाओं की समीक्षा करते हुए भू-हस्तांतरण, भू-अधिग्रहण, वन विभाग से अनापति प्रमाण पत्र एवं योजनाओं से जुड़े क्लियरेंस लेने में हो रही देरी पर संबंधित विभागों के अधिकारियों व कार्यपालक अभियंताओं को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निदेश दिया, ताकि योजनाओं के लिए स्थल चिन्हित करने अथवा कार्य में देरी न हो व तय समयानुसार योजनाओं को गुणवतापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जा सके। आगे उपायुक्त ने एनएचएआई, राष्ट्रीय उच्च पथ, पथ निर्माण विभाग, भवन प्रमंडल, पथ निर्माण विभाग, आरओबी निर्माण आदि द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए भू-अर्जन के कार्यों को गति देने का निर्देश दिया।

साथ ही भू-अर्जन, भू-हस्तांतरण व मुआवजे से जुड़े कार्यों को तय समय अनुसार पूर्ण करने का निदेश संबंधित विभाग के अधिकारी को दिया। साथ ही उपायुक्त ने भवनों के मूल्यांकण से जुड़े कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता को दिया। समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त ने म्युटेशन, दाखिल खारिज के अलावा अन्य कार्यों का निराकरण करने का निर्देश दिया।

साथ ही सभी प्रखण्डों के अंचलाधिकारी को निदेशित करते हुए कहा कि जमीन का म्यूटेशन दाखिल-खारिज, लगान रसीद से संबंधित कार्यों का ससमय निष्पादन करने का निर्देश सभी अंचलो के अंचलाधिकारियों को दिया।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports