Last Updated on June 24, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। बुधवार को गिरिडीह कॉलेज में एनसीसी की सीटीओ प्रो विनीता कुमारी एवं हजारीबाग एनसीसी बटालियन के सुबेदार मेजर बलविंदर सिंह के नेतृत्व में कैडेटस् के द्वारा कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया गया।इधर संबोधित करते हुए प्रो विनीता कुमारी ने कहा कि हमें प्रकृति के संरक्षण के लिए पौधारोपण करना चाहिए।
आज के दौर में प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग, जल संकट और वनों की कटाई जैसी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। इन चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड मां के नाम जरूर लगाने चाहिए।इधर बलविंदर सिंह ने कहा कि पर्यावरण से हमें शुद्ध हवा, स्वच्छ पानी, हरी मरी प्रकृति और स्वच्छ वातावरण मिलता है।इस अवसर पर सभी एनसीसी कैडेट्स ने प्रकृति को बचाने और पृथ्वी को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।
मौके पर उपस्थित सिनियर अंडर आफीसर सागेन सोरेन, संध्या कुमारी, रुबी कुमारी, पुनम कुमारी, शुभम तिवारी, प्रिंस कुमार विपिन कुमार, मेहताब अंसारी, सुप्रिया कुमारी, मनीषा वर्मा आदि सैकडों कैडेट्स उपस्थित थे।




