Last Updated on September 11, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। जिले के जिप अध्यक्ष मुनिया देवी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि तीसरी बार क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कर रहे हैं। वहीं बताया गया कि इस टूर्नामेंट को दिन और रात में खेला जाएगा। जितने वाले टीम में प्रथम आने वाले को एक लाख और द्वितीय स्थान वाले को पचास हजार का पुरस्कार दिया जाएगा। कुल 16 टीम ही इस टूर्नामेंट मे भाग ले सकते हैं।

टूर्नामेंट में भाग लेने वाले टीम को 11000 शुल्क देना होगा। सभी मैच नवडीहा ओपी के बरोटांड मैदान मे खेला जाएगा। वहीं बताया गया कि नामांकन की अंतिम तिथि 20 सितंबर तक है। वहीं फ़ाइनल मैच 6 अक्टूबर को होगी।
मौके ज़िप अध्यक्ष मुनिया देवी, मनीष कुमार, अध्यक्ष बसंत कुमार वर्मा, सचिव उपेन्द्र कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष विनय कुमार, समेत अन्य लोग उपस्थित थे।




