मिलाद-उन-नबी पर्व को लेकर पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल, सुरक्षा एवं आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का किया गया अभ्यास

Last Updated on August 25, 2026 by Gopi Krishna Verma गिरिडीह। आगामी मिलाद-उन-नबी पर्व के मद्देनजर जिले में विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से पुलिस लाइन परिसर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल का निरीक्षण उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस…

Last Updated on August 25, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। आगामी मिलाद-उन-नबी पर्व के मद्देनजर जिले में विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से पुलिस लाइन परिसर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल का निरीक्षण उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक, डॉ. बिमल कुमार एवं उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी द्वारा किया गया। इस दौरान सुरक्षा बलों की तत्परता, आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, भीड़ नियंत्रण, संवेदनशील परिस्थितियों में संयमित कार्रवाई तथा आपसी समन्वय के विभिन्न पहलुओं का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।

उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि पर्व के दौरान जिले में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता एवं सजगता के साथ निर्वहन करने तथा किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

पुलिस अधीक्षक, डॉ. बिमल कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा करते हुए पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को सतर्कता के साथ कार्य करने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।अभ्यास के माध्यम से पुलिस बल को पर्व के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित चुनौतियों के प्रति सतर्क एवं तैयार रहने का संदेश दिया गया।

साथ ही, किसी भी अप्रिय स्थिति में उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा पर्व के दौरान शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। संबंधित पदाधिकारियों एवं पुलिस बल को अपने-अपने दायित्वों के प्रति सजग रहते हुए क्षेत्र में सतत निगरानी एवं प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

प्रशासन ने आमजनों से भी अपील की है कि वे पर्व को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देते हुए शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports