बेंगाबाद के केंदुआगढ़ाह में ग्रामीणों की बैठक, शांतिपूर्ण और स्वच्छता के साथ मनेगी छठ पूजा

0

Last Updated on November 10, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। सोमवार देर शाम बेंगाबाद प्रखंड के केंदुआगढ़ाह गांव में ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी छठ पूजा को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और स्वच्छ वातावरण में संपन्न कराना था। बैठक की अध्यक्षता जितेंद्र कुमार ने की।

साफ-सफाई और रास्ते को दुरुस्त रखने पर जोर

बैठक के दौरान छठ घाट तक जाने वाले रास्ते की साफ-सफाई और आसपास स्वच्छता बनाए रखने को लेकर विशेष चर्चा की गई। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे अपने घरों के आसपास सफाई रखें और रास्तों पर पानी या जलजमाव न होने दें। साथ ही, श्रद्धालुओं और व्रतियों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए रास्ते पर किसी भी प्रकार की गाड़ी खड़ी न करने का निर्णय लिया गया।

खर्च का होगा समान बंटवारा

गाँव में आपसी सहयोग और सहभागिता की मिसाल पेश करते हुए सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि छठ पूजा के दौरान होने वाले कुल खर्च को तीन बराबर हिस्सों में बांटा जाएगा, जिससे हर ग्रामीण की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

पसीसी सड़क को अतिक्रमण मुक्त रखने का संकल्प

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पसीसी सड़क को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त रखा जाएगा। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे सड़क पर पानी, जानवरों का गोबर या अन्य किसी भी प्रकार की गंदगी न फैलाएं।

अंत में सभी ग्रामीणों ने एकजुट होकर महापर्व छठ को स्वच्छ, सुंदर और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का संकल्प लिया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *