Last Updated on August 27, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। लव-कुश जयंती के आयोजन को लेकर कुशवाहा समाज द्वारा गुरुवार को गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड के केंदुआगढाह, बिजलीबथान, तांडीयापर, मोतीलेदा, लकठाही, कोल्हासिंघा समेत विभिन्न गांवों में बैठक आयोजित कर तैयारियों पर चर्चा की जा रही है। बैठकों में समाज के लोगों ने जयंती समारोह को भव्य एवं सफल बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया।
बैठक के दौरान अधिक से अधिक समाज के लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने, आयोजन की रूपरेखा तैयार करने तथा गांव-गांव लोगों को कार्यक्रम की जानकारी देने पर जोर दिया गया।

समाज के सदस्यों ने कहा आगामी 30 अगस्त को कुशवाहा छात्रावास सिहोडीह में लव-कुश जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा बताया कि भगवान लव-कुश के आदर्शों और संस्कारों को जन-जन तक पहुंचाना इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है।
बैठक में समाज के कई गणमान्य लोग, युवा एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर समाज के लोगों में उत्साह देखा गया।




