Last Updated on August 26, 2026 by Gopi Krishna Verma

नवडीहा। भाकपा-माले जमुआ पूर्वी (प्रस्तावित) प्रखंड कमेटी नवडीहा की नवडीहा पंचायत भवन में हुई बैठक में प्रशासनिक कार्यप्रणाली के खिलाफ मोर्चा खोलने की रूपरेखा तय की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 31 अगस्त को आयोजित होने वाले नवडीहा ओपी थाना घेराव प्रदर्शन को सफल बनाना रहा। इस दौरान बताया गया कि नवडीहा ओपी प्रभारी मनमानी पर उतर आई है। जमीन विवाद मामले में वह मुल रैयत के जमीन को दलालों को कब्जाने में सहयोग करती है सहित दर्जनों जनमुद्दों को लेकर ओपी का घेराव किया जाएगा।
बैठक में नेताओं ने कहा कि आम जनता की समस्याओं और प्रशासनिक ढुलमुल रवैये के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाना जरूरी है। कार्यकर्ताओं को हर स्तर पर लामबंदी तेज करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड कमेटी सचिव मनोहर हसन बंटी, विजय पांडे, ऐपवा नेत्री मीना दास, रीतलाल वर्मा, भागीरथ पंडित, वासुदेव ठाकुर, पंचानन ओझा, बाबूलाल मंडल, रामकुमार वर्मा, कटहल हजरा, नकुल दास, दामोदर दास के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।




