Last Updated on February 11, 2026 by Gopi Krishna Verma
कार्यकर्ता पूरी ताकत से लडेंगे चुनाव: संजय सिंह

गिरिडीह। नगर निगम के महापौर प्रत्याशी प्रमिला मेहरा का बुधवार को बड़ा चौक गिरिडीह में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने फीता काटकर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। उद्घाटन मौके पर संजय सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता पूरी तन मन से चुनाव लडेंगे। उन्होंने कहा कि नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार गिरिडीह के विकास के लिए तत्पर हैं।

महापौर प्रत्याशी प्रमिला मेहरा ने कहा कि मुझे सभी वर्गों और समुदायों का समर्थन मिल रहा है। जनता का आशीर्वाद मिला तो गिरिडीह नगर निगम का समुचित विकास होगा। जिसमें शुद्ध पेयजल, स्वच्छता, महिलाओं और युवाओं को रोजगार, सड़क और नाली निर्माण, सोलर लाइट, नागरिकों की सुरक्षा हेतु पर्याप्त सीसीटीवी कैमरा, जगह जगह पर गाड़ी का पार्किंग स्थल आदि शामिल है।

मौके पर जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार पप्पू, शाहनवाज अंसारी, महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार राकी, जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा, सुनिल यादव, दारा हाजरा, जिला सह सचिव दिलीप रजक, अभय सिंह, आनन्द मिश्रा, संजय वर्मा, राकेश कुमार सिंह, मोनू सिंह, मेहताब मिर्जा, मुमताज वारिस तुफान, योगेश दास, हरिमोहन कंधवे, जाकिर हुसैन, मेहताब मिर्जा, मो. शर्फुद्दीन सहित कई लोग मौजूद थे।





