जिले के तीन विधानसभा पर जदयू की नज़र

Last Updated on July 24, 2024 by Gopi Krishna Verma गिरिडीह। जनता दल यूनाइटेड जिला समिति की एक बैठक जिला अध्यक्ष त्रिभुवन दयाल के अध्यक्षता में हुई जिसमें यह सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की आगामी विधानसभा चुनाव 2024 में एनडीए गठबंधन के तहत गिरिडीह जिला में भी दो-तीन सीट चुनाव लड़ने का निर्णय लिया…

Last Updated on July 24, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। जनता दल यूनाइटेड जिला समिति की एक बैठक जिला अध्यक्ष त्रिभुवन दयाल के अध्यक्षता में हुई जिसमें यह सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की आगामी विधानसभा चुनाव 2024 में एनडीए गठबंधन के तहत गिरिडीह जिला में भी दो-तीन सीट चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया है।

इसमें जिले के सभी प्रखंड के लोग उपस्थित हुए और अपने विचार में इसे सहमती प्रदान की इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष माननीय खीरू महतो राज्यसभा सांसद से इस बात से अवगत कराने का निर्णय लिया गया, साथ में यह भी तय किया गया की जीस विधानसभा में चुनाव लड़ना है। उस विधानसभा में विधानसभा सम्मेलन की तैयारी अविलंब करें और उस सम्मेलन में माननीय प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। इसकी तैयारी में आगामी 10 अगस्त को पुनः बैठक की जाएगी।

बैठक में इन नेताओं ने अपने विचार रखें: लकेश्वर महतो प्रदेश सचिव, महावीर सिंह डुमरी विधानसभा, अधिवक्ता मुनीश्वर कुमार मुनि, विनोद राणा जिला सचिव, महिला की उपाध्यक्ष मीना देवी, राजेश तिवारी देवरी, राज किशोर साहू, बहादुर प्रसाद बिरनी, मनोज सिंह जमुना, नितेश कुमार गिरिडीह नगर, जोहर केसरी गिरिडीह नगर, किरण देवी, मुकेश वर्मा, कृष्ण वर्मा, राजेंद्र उपाध्याय किशोरी रविदास,कय्यूम अंसारी, विनोद कुमार, नविता कुमारी, महावीर सिंह, कौशल्या देवी, रोहन कुमार वर्मा, अलाउद्दीन अंसारी सहीत कई लोग शामिल थे।

जिला अध्यक्ष त्रिभुवन दयाल ने अपने वक्तव्य में कहा की गिरिडीह विधानसभा भारतीय जनता पार्टी का स्टिंग नहीं है। इसलिए गठबंधन को सीट बनता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस बात की जानकारी दी जाए ताकि यह विधानसभा गठबंधन में जदयू को मिले साथ ही डुमरी विधानसभा भी हमलोग के दावेदारी में है। हम एनडीए गठबंधन में इस सीट दावा किया जा सकता है; क्योंकि हम लोग केंद्र में मजबूती से उनके साथ हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व में केंद्र की सरकार में जदयू शामिल है। इसलिए झारखंड राज्य को भी गठबंधन में सीट दिया जाना चाहिए।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports