Last Updated on February 10, 2024 by Gopi Krishna Verma
जमुआ विधायक केदार हजरा व जिप अध्यक्ष मुनिया देवी ने किया शिलान्यास

गिरिडीह। शनिवार को नवडीहा ओपी क्षेत्र के गादी खुर्द में मुंगो नदी पर जल संसाधन विभाग द्वारा बनाए जा रहे श्रृंखलाबद्ध दो चेकडैम निर्माण का शिलान्यास किया गया। जिसकी लागत एक करोड़ पांच लाख रुपए है।

योजना का शिलान्यास जमुआ विधायक केदार हजरा, जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, सियाटांड़ मुखिया महेंद्र कुमार वर्मा, कुरहोबिंदो मुखिया गुलबी देवी, बेंगाबाद के छोटकी खरगडीहा मुखिया महेंद्र वर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काट, पर्दा हटा व नारियल फोड़कर किया।
बताते चलें कि उक्त नदी पर उक्त स्थान पर चेकडैम बन जाने से अगल-बगल के दर्जनों किसानों को धान व गेहूं की खेती में सहुलियत होगी।

विधायक केदार हजरा ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा काफी अरसे से इसकी मांग की जा रही थी। अब वह पूरी होने जा रही है। सिंचाई सुविधा उपलब्ध होने से किसानों की आमदनी बढ़ेगी।
इस दौरान सांसद प्रतिनिधि धनेश्वर प्रसाद वर्मा, मंडल अध्यक्ष शंकर साव, महामंत्री सुधीर कुमार वर्मा, शुभम कुमार, मंटु तिवारी, सचिन वर्मा, राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, रामचंद्र यादव, राजाबाबू वर्मा सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।




