जाति-धर्म नहीं, जनता की समस्याओं पर हो चुनाव तभी बदलेगी व्यवस्था: आप

Last Updated on February 10, 2024 by Gopi Krishna Verma अमीरी और गरीबी की बढ़ रही है खाई: शर्मा गिरिडीह। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि जब तक जनता की समस्याओं पर चुनाव नहीं होगा, व्यवस्था नहीं बदलेगी। जाति और धर्म के नाम पर पूरे देश को भटकाया जा…

Last Updated on February 10, 2024 by Gopi Krishna Verma

अमीरी और गरीबी की बढ़ रही है खाई: शर्मा

गिरिडीह। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि जब तक जनता की समस्याओं पर चुनाव नहीं होगा, व्यवस्था नहीं बदलेगी। जाति और धर्म के नाम पर पूरे देश को भटकाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि स्कूल और हॉस्पिटल में आधारभूत संरचना नहीं है। सरकारी स्कूल में शिक्षक नहीं हैं, बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल रही। सरकारी हॉस्पिटल में डाॅक्टर नहीं हैं, गरीबों का सही से इलाज नहीं हो पा रहा है। और उम्मीद जताई जा रही है कि झोपडी में भगवान आएंगे और सब कुछ ठीक कर देंगे।

श्री शर्मा ने कहा कि व्यवस्था सरकार बदलती है। स्कूल हॉस्पिटल, बिजली, पानी, महंगाई रोजगार भ्रष्टाचार की समस्या सरकार ही ठीक करेगी। और इसके लिए जनता को अब सड़क पर उतरने की जरूरत है।

कहा कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली और पंजाब में सरकार है। वहां जनता को बिजली और पानी फ्री मिलता है। दिल्ली में सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूल से अच्छा हो गया है। हॉस्पिटल में गरीबों का मुफ्त इलाज मुफ्त जांच मुफ्त दवा और मुफ़्त आपरेशन की व्यवस्था है। केवल शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर दिल्ली सरकार 41 प्रतिशत बजट खर्च करती है जबकि भारत सरकार केवल 4 प्रतिशत खर्च करती है। उन्होंने कहा कि भारत में सेकेंड हाइयेस्ट टैक्स एजुकेशन पर है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है, लोगों से टैक्स पर टैक्स वसूला जा रहा है। गरीब और गरीब तथा अमीर और अमीर होते जा रहे हैं।

कहा कि दिल्ली में सड़क दुघर्टना में घायल होने पर घायल लोगों की जिंदगी बचाने के लिए सारा पैसा सरकार खर्च करती है। महिलाओं, बुजुर्गों, विद्यार्थियों दैनिक मजदूरों के लिए यातायात की मुफ्त बस व्यवस्था की गई है। बच्चों के मुफ्त कोचिंग की व्यवस्था है। एजुकेशन लोन की गारंटी सरकार लेती है। दिल्ली में इस तरह व्यवस्था बदलाव का काम चल रहा है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को तत्काल हर पंचायत में पांच ईमानदार व संघर्ष करने वाले साथियों की जरूरत है। वो आगे आएं और व्यवस्था बदलाव की लड़ाई लड़ें। यही लोग व्यवस्था बदलाव के लिए देश, राज्य और पंचायत की सरकार बनाने में अगुवा बनेंगे।

धनवार विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता गौरीशंकर यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी व्यवस्था बदलाव की राजनीति करती है। व्यवस्था बदलने के लिए छात्र- नौजवानों को आगे आना पड़ेगा। किसान-मजदूरों को आगे आना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पूरे देश में सबसे ज्यादा न्यूनतम मजदूरी दिल्ली में है। कहा कि हमारी सरकार सबका ख्याल रखकर योजना बनाती है।

देवरी प्रखंड़ अध्यक्ष कासिम अंसारी ने कहा कि हमारी सरकार पंजाब में 300 युनिट मुफ्त बिजली दे रही है। झारखंड़ सरकार से आम आदमी पार्टी मांग करती है कि झारखंड़ में भी सबों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली उपलब्ध कराएं। 125 युनिट से ज्यादा लोगों को लाभ नहीं मिलेगा। सरकार की कोई भी योजना ऐसी होनी चाहिए जिससे ज्यादा-से-ज्यादा लोगों को लाभ मिले

कार्यक्रम में धनवार प्रखंड़ उपाध्यक्ष सकलदेव यादव, परवेज आलम, राजू मंडल, मुकेश हांसदा, अरविन्द यादव, इन्द्र देव साव, रूस्तम अंसारी, बिनोद राय, रामशाही यादव, सुरेन्द्र हेम्ब्रम, तैयब अंसारी, त्रिलोक सिंह, अरविन्द मुर्मू, संजय टुडू, राहुल पासवान, सतीश मुर्मू, रतन मुर्मू, किसुन दास, जितेन्द्र ठाकुर, मनोज यादव, रियाज अंसारी, अशोक मुर्मू, उमेश यादव, उमेश रविदास पप्पू सोरेन, सामेल सोरेन, मनोज सोरेन, बिमल रविदास, जसीम अंसारी, इंकज कुमार, पप्पू यादव, महेश यादव, रियाज, मकसूद अंसारी, संदीप कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

About Author

About the Author

Gopi Krishna Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports