Last Updated on September 5, 2026 by Gopi Krishna Verma

जमुआ। प्रखंड के चित्तरडीह मे करियर स्टडी पॉइंट कंप्यूटर सेंटर मे शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर करियर स्टडी पॉइंट कंप्यूटर सेंटर, चित्तारडीह में विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच बेहद खूबसूरत और यादगार पल देखने को मिला। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान, प्रेम और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए एक से बढ़कर एक उपहार भेंट किए।
विद्यार्थियों ने शिक्षकों के साथ तस्वीरें खिंचवाकर इस खास दिन की यादों को कैमरे में संजोया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के चेहरे पर उत्साह और शिक्षकों के प्रति सम्मान साफ नजर आया।

शिक्षक केवल पढ़ाते नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य को दिशा देते हैं। उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से विद्यार्थी अपने जीवन में आगे बढ़ने का सपना देखते हैं। यही कारण है कि शिक्षक दिवस विद्यार्थियों के लिए अपने गुरु के प्रति आभार व्यक्त करने का विशेष अवसर होता है।
इस अवसर पर शिक्षक वीरेंद्र वर्मा, विकास वर्मा एवं सूरज पाठक, विनय वर्मा सहित विद्यार्थियों की सहभागिता रही। कार्यक्रम ने शिक्षक और विद्यार्थी के बीच सम्मान, विश्वास और अपनापन के रिश्ते को और मजबूत किया।
गुरु का सम्मान केवल एक दिन नहीं, बल्कि जीवनभर दिल में रहना चाहिए। शिक्षक दिवस के इस सुंदर आयोजन ने सभी के लिए एक यादगार और भावुक पल छोड़ दिया।




