Last Updated on August 16, 2024 by Gopi Krishna Verma
राज्य एवं देश स्तर के 39 संगठनों को मिला कर बना है झारोटेफ संघठन: केदार प्रसाद
इतने बड़े संगठन की जिम्मेवारी जिस आशा एवं उम्मीद के साथ हमें सौंपा है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा: मनोज कुमार

जमुआ। शुक्रवार को जमुआ बीआरसी कार्यलय स्थित कन्या मध्य विद्यालय प्रांगण में प्रखंड स्तरीय झारोटेफ कमिटी का गठन करने हेतु बड़ी संख्या में शिक्षक सहित विभिन्न विभागों के कर्मी उपस्थित हुए।
उक्त बैठक में प्रवेक्षक के रूप में जिला कमिटी के सचिव केदार प्रसाद एवं कार्यकारिणी से आनंद शंकर एवं राजेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में जमुआ प्रखंड स्तरीय कमिटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया, जिसमें मुख्य रूप से अध्यक्ष के रूप में शिक्षक मनोज कुमार, सचिव सविता मिश्रा, कोषाध्यक्ष राजीव कुमार के अलावे उपाध्यक्ष रंजीत कुमार साव एवं राजेश कुमार शर्मा तथा संयुक्त सचिव के रूप में प्रभात कुमार पांडेय एवं प्रवीण चौधरी को बनाया गया है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवचयनित अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि झारोटेफ संगठन में राज्य एवं देश स्तर के 39 रजिस्टर्ड संगठनों को मिला कर संगठन को बनाया गया है। कहा कि संगठन को मजबूती दिलाने हेतु जमुआ में भी कमिटी का गठन किया गया है। कहा कि साथियों ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है, उस पर में खरा उतरने का प्रयास करेंगे और संगठन को मजबूती दिलाने का काम करेंगे।

मौके पर जिला सचिव केदार प्रसाद ने कहा कि 2018 से राज्य के सभी संवर्ग के कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे थे। जिसे हेमंत सोरेन की सरकार ने पूरी की; लेकिन कर्मचारियों की अपनी कमाई की राशि एनएसडीएल में जमा है। जिसे वापस लाने के लिए आगे लंबी लड़ाई लड़ी जानी है। पुरानी पेंशन योजना लागू हो जाने के बाद कर्मचारी सो गए हैं। उन्हें अपने मांगों के प्रति जागरूक करने के लिए कर्मचारी चेतना जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा।
झारोटेफ ने अपने मांगों को लेकर विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम को तय कर चरणबद्ध प्रयास किया जाएगा।इसके लिए कमिटी के अलावे सभी विभागों एवं संवर्गों का मार्गदर्शन एवं सहयोग अतिआवश्यक है।
बैठक में राजीव रंजन, मिथिलेश पांडे, राजीव कुमार, संजीता कुमारी, रीता वर्मा, उदय शंकर, अरविंद सिंह, कमलेश पांडेय, सतेंद्र विद्यार्थी, किशुन महतो, बिनोद राम गुप्ता, रामचंद्र यादव, नारायण चौधरी, मुकेश कुमार, पीताम्बर कुमार, बसरुदीन अंसारी, विजय कुमार सिंह, छ्त्रनाथ महतो, सुरेश वर्मा, रमाकांत वर्मा, किशुन साव, रंजीत कुमार साव, आनंद शंकर, योगेंद सिंह, पंकज सिंह, बिरजू शर्मा आदि उपस्थित थे।




