जैक 12वीं सांइस में स्पेक्ट्रम कैरियर इंस्टिट्यूट के दो छात्रों ने टॉप टेन में जिले में बनाई जगह

0

Last Updated on May 7, 2026 by Gopi Krishna Verma

संस्थान के पचास विद्यार्थियों ने लाए 80 फीसदी से अधिक अंक

गिरिडीह। शहर के सिहोडीह स्थित स्पेक्ट्रम कैरियर इंस्टीट्यूट ने जैक 12वीं साइंस परीक्षा 2026 में शानदार सफलता हासिल कर जिले में अपनी अलग पहचान बनाई है।

संस्थान के दो मेधावी छात्रों ने डिस्ट्रिक्ट टॉप-10 में जगह बनाकर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे संस्थान का नाम रोशन किया है। वहीं करीब 50 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया है।

संस्थान प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और बेहतर शैक्षणिक माहौल का परिणाम है। सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर ने बताया कि बोर्ड के लिए अलग-अलग बैच की सुविधा उपलब्ध है। यहां सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड के कक्षा 6वीं से 12वीं तक की नियमित पढ़ाई कराई जाती है, जबकि जैक 11वीं और 12वीं बोर्ड की विशेष कक्षाएं मॉर्निंग बैच में संचालित होती हैं।

उन्होंने कहा कि संस्थान ने केवल बोर्ड परीक्षा में ही नहीं बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। इस वर्ष संस्थान के 7 छात्रों ने आईआईटी मेंस में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता हासिल की है, जिससे संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता और मार्गदर्शन की क्षमता एक बार फिर साबित हुई है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *