अपने पक्ष में वोट देने के लिए जनता से मंदिर में लिया शपथ, एफआईआर दर्ज

Last Updated on November 11, 2024 by Gopi Krishna Verma मामला धनवार विस क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी निरंजन राय का एक नज़र: गिरिडीह। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, गिरिडीह के द्वारा जानकारी दी गई कि प्राप्त वीडियो क्लिप के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त हुई कि निर्दलीय प्रत्याशी निरंजन राय के कार्यकर्ताओं…

Last Updated on November 11, 2024 by Gopi Krishna Verma

मामला धनवार विस क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी निरंजन राय का

एक नज़र:

  • आचार संहिता उल्लघंन के मामले में 28-धनवार विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी के विरुद्ध BNS एक्ट के सुसंगत धाराओं के अंतर्गत एफआईआर दर्ज।
  • अब तक जिले में आदर्श आचार संहिता से संबंधित कुल 3 मामले दर्ज

गिरिडीह। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, गिरिडीह के द्वारा जानकारी दी गई कि प्राप्त वीडियो क्लिप के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त हुई कि निर्दलीय प्रत्याशी निरंजन राय के कार्यकर्ताओं के द्वारा धनवार प्रखंड के उत्तरी डोरंडा पंचायत अंतर्गत कोडरमा गिरिडीह मार्ग के उत्तर भाग में वैष्णवी दुर्गा मंदिर में लोगों को अपने पक्ष में वोट डालने के लिए प्रेरित कर शपथ ग्रहण कराने का मामला सामने आया है, जिससे आचार संहिता का उल्लघंन परिलक्षित होता है।

उक्त मामले की जांच FST टीम द्वारा की गई है। जिसे लेकर धनवार थाना (घोड़थंबा ओपी) में BNS एक्ट सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है और अनुसंधान कर अग्रेतर कारवाई की जा रही है।

अब तक जिले में आदर्श आचार संहिता से संबंधित कुल 3 मामले दर्ज किए गए हैं।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports