गिरिडीह: नगर क्षेत्र के हरिजन टोला में होली के दिन पुलिस-पब्लिक में झड़प, पुलिस पर गर्भवती महिला पर भी लगा मारपीट का आरोप

Last Updated on March 5, 2026 by Gopi Krishna Verma एसपी को आवेदन देकर कारवाई की मांग, पुलिस पर सड़क पर होली नहीं खेलने देने व जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का भी आरोप गिरिडीह। बुधवार को गिरिडीह शहर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिजन टोला में होली खेलने के दौरान पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों के…

Last Updated on March 5, 2026 by Gopi Krishna Verma

एसपी को आवेदन देकर कारवाई की मांग, पुलिस पर सड़क पर होली नहीं खेलने देने व जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का भी आरोप

गिरिडीह। बुधवार को गिरिडीह शहर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिजन टोला में होली खेलने के दौरान पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई। इस घटना में एक गर्भवती महिला समेत कई लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

सडक पर होली खेलने को लेकर पुलिस हुई सख्त

सूत्रों के अनुसार, मोहल्ले के लोग सड़क पर एक साथ होली खेल रहे थे। इसी दौरान नगर थाना की पुलिस वहां पहुंची और लोगों को सड़क पर होली खेलने से मना करते हुए अपने-अपने घरों के पास त्योहार मनाने की हिदायत दी। इस बात को लेकर पुलिस और ग्रामीणों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते-ही देखते झड़प में बदल गई।

पुलिस के लाठी चार्ज से गर्भवती महिला सहित छह घायल

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिसकर्मियों ने लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया और जातिसूचक गालियां देते हुए लाठीचार्ज कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार इस दौरान एक गर्भवती महिला समेत करीब छह लोग घायल हो गए। लोगों का यह भी आरोप है कि पुलिसकर्मी मोहल्ले के अंदर घुसकर लोगों को लाठी दिखाकर डराने-धमकाने लगे और सड़क पर होली खेलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।

एसपी को आवेदन देकर नगर थाना पुलिस पर कारवाई की मांग

घटना से आक्रोशित ग्रामीण बाद में नगर थाना पहुंचे और पुलिस के खिलाफ विरोध जताते हुए घेराव किया। ग्रामीणों ने गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ.विमल कुमार को एक लिखित आवेदन सौंपा।आवेदन में नगर थाना पुलिस पर जातिसूचक गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

“ग्रामीणों का आरोप बेबुनियाद है। एक बाइक चालक अपने वाहन का साइलेंसर मॉडिफाई कर तेज आवाज और रफ्तार के साथ बाइक चला रहा था, जिसे पकड़कर थाना लाया गया था। उस युवक और बाइक को छुड़ाने के लिए कुछ लोग थाना पहुंचे थे। पुलिस ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया था; लेकिन स्थिति बिगड़ने लगी। किसी भी प्रकार की मारपीट या लाठीचार्ज नहीं किया गया है। होली बाहर खेलने पर कोई रोक नहीं लगाई गई थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

-रतन कुमार सिंह, नगर थाना प्रभारी गिरिडीह

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports