गिरिडीह: रानीखावा में यात्रियों से भरी बस होटल में घुसा, तीन घायल

0

Last Updated on May 9, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। शनिवार को पचंबा थाना क्षेत्र में यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक होटल में जा घुसा। हादसे में पूर्व वार्ड सदस्य पुदीना देवी सहित तीन लोग घायल हो गए। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विष्णु रथ नामक यह बस गिरिडीह बस स्टैंड से जमुई की ओर जा रही थी। पचंबा-जमुआ मुख्य मार्ग पर स्थित मॉडल स्कूल के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। बस ने पहले सड़क किनारे खड़ी एक बाइक को टक्कर मारी, जिससे बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद बस सीधे मंडल होटल में जा घुसा।

हादसे के वक्त होटल में 4 से 5 लोग भोजन कर रहे थे। बस के अंदर घुसने से होटल का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों में होटल संचालक रितलाल मंडल की पत्नी और परयाना गांव की पूर्व वार्ड सदस्य पुदीना देवी गंभीर रूप से जख्मी हैं। इनके अलावा, होटल में मौजूद 3 से 4 अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं।

स्थानीय ग्रामीणों और दुकानदारों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को काफी मशक्कत के बाद बस और मलबे से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने बस में तोड़फोड़ भी की।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस तेज रफ्तार में थी, जिसके कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया। बस में लगभग 30 से 35 यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *