ग्रामीण क्षेत्रों में खराब पड़े चापानलों एवं जालमीनार को जल्द ही दुरुस्त कराए: उपायुक्त

Last Updated on June 11, 2025 by Gopi Krishna Verma गिरिडीह। बुधवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन एवं जलापूर्ति तथा स्वच्छता योजना समेत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त द्वारा पूर्व की बैठक में दिए गए दिशा-निर्देश के अनुपालन को लेकर समीक्षा…

Last Updated on June 11, 2025 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। बुधवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन एवं जलापूर्ति तथा स्वच्छता योजना समेत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उपायुक्त द्वारा पूर्व की बैठक में दिए गए दिशा-निर्देश के अनुपालन को लेकर समीक्षा किया गया तथा जलापूर्ति योजना के क्रियान्वयन, पेयजल समस्या के निराकरण और जल जीवन मिशन के तहत योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। जनशिकायतों एवं समाचार पत्रों के माध्यम से प्राप्त होने वाले पेयजल से सभी संबंधित सभी समस्याओं का निराकरण करते हुए प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को योजनाओं की जांच करते हुए उसका जल्द-से-जल्द निराकरण करने का निर्देश दिया ।जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति योजना के क्रियान्वयन हेतु एवं पेयजल समस्या का त्वरित निराकरण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

सभी आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें

बैठक के दौरान जल जीवन मिशन के तहत सभी गांवों, स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रों और अन्य संस्थानों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए गिरिडीह उपायुक्त श्री रामनिवास यादव ने सभी संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण कर पेयजल की संचालित योजनाओं में आ रही समस्याओं की जांच करने एवं समस्याओं का सामाधान करने को कहा। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में पानी की किल्लत न हो, लोगों को सुगम रूप से जल की उपलब्धता सुनिश्चित हो, इसके लिए कार्य करें। खास कर विद्यालयों ओर आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता हो सुनिश्चित करें।साथ ही क्षेत्र भ्रमण के दौरान पाए जाने वाले खराब चापाकलों/नलकूपों/जलमीनारों की जल्द-से-जल्द मरम्मती सुनिश्चित कराएं।

बैठक में पेयजल आपूर्ति से संबंधित कार्य, पेयजल स्रोतों की स्थिति, पानी टंकी की स्थिति, मरम्मत कार्य आदि से संबंधित विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा कर आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया। प्रखंडवार ओडीएफ प्लस सहित अन्य बिंदुओं पर भी बारी-बारी से समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अलावा बैठक में उपायुक्त ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण को लेकर किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की।

बैठक में उप विकास आयुक्त, डीआरडीए डायरेक्टर,समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, सभी प्रखंड समन्वयक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports