महागठबंधन से राजकुमार यादव को उम्मीदवार बनाने की मांग को लेकर बैठक संपन्न

Last Updated on March 5, 2024 by Gopi Krishna Verma गावां। पंचायत सचिवालय के समक्ष मुखिया और पंचायत समिति सदस्यों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य अकलेश यादव ने कहा कि कोडरमा संसदीय क्षेत्र से इंडिया महागठबंधन से बतौर उम्मीदवार की बात करते है तो राजकुमार यादव से बेहतर विकल्प…

Last Updated on March 5, 2024 by Gopi Krishna Verma

गावां। पंचायत सचिवालय के समक्ष मुखिया और पंचायत समिति सदस्यों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य अकलेश यादव ने कहा कि कोडरमा संसदीय क्षेत्र से इंडिया महागठबंधन से बतौर उम्मीदवार की बात करते है तो राजकुमार यादव से बेहतर विकल्प महागठबंधन के पास नहीं है।

राजकुमार यादव जनता के जनमुद्दों को लेकर हमेशा खरा उतरे हैं। वन विभाग के द्वारा गरीबों से ज़मीन छीनने का मामला हो चाहे वो गिट्टी का सवाल हो, ढ़िबरा का सवाल हो या क्षेत्र के अंदर लूट, डकैती, छीनतई, हत्या या अपराधिक मामला हो 365 दिन 24 घंटा भाकपा माले राजकुमार यादव हमेशा कोडरमा के आम आवाम किसान मजदूर के लिए खड़ा रहते हैं और संघर्ष करते रहें हैं।

भाकपा माले ही एक ऐसी पार्टी है जो राजकुमार यादव के नेतृत्व में 2004, 2009 और 2014 में भाजपा को चुनौती देने का काम किया है। इसबार यदि इंडिया गठबंधन को यह सीट जितना है तो कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से राजकुमार यादव को उम्मीदवार बनाना होगा। इसलिए इन तमाम सवालों पर राजकुमार यादव हमेशा गिरिडीह और कोडरमा जिले में मजबूत होकर संघर्ष किए जिसके लिए आज पूरे प्रदेश में भाकपा माले का एक अलग पहचान है। पार्टी और महागठबंधन इस पर गंभीरता से सोचे यदि ऐसे स्थिति में इंडिया गठबंधन यदि विचार नहीं करती है तो हमलोग भी विचार करने को तैयार हैं। यदि राजकुमार यादव को उम्मीदवार नहीं बनाती है तो इससे साफ़ प्रतीत होती है भाजपा को जिताने के पक्ष में है।

मौक़े पर गावां प्रखंड़ मुखिया संघ अध्यक्ष कन्हाई राम, संघ सचिव चंदन यादव, पंचायत समिति सदस्य अशोक यादव, अभिमन्यु यादव, मुखिया प्रतिनिधि सबदर अली, सुनील दास, जीतेन्द्र राम, मुखिया प्रतिनिधि गदर दिनेश यादव समेत दर्जनों जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports