Last Updated on January 20, 2024 by Gopi Krishna Verma

गावां। पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन गावां प्रखंड में खरसान कर्बला मैदान में मुखिया रजिया खातून के द्वारा फीता काटकर और फुटबॉल में किक मारकर किया गया। इस दौरान मुखिया रजिया खातून ने कहा की कैलाश सत्यार्थी चील्ड्रेन्स फाउंडेशन के द्वारा इस तरह के खेल करवाने के बाद लड़कियां जो पहले घर से बाहर नहीं निकलती थी। लेकिन कैलाश सत्यार्थी चील्ड्रेन्स फाउंडेशन के प्रयाश से इस तरह के आयोजन के बाद लड़कियां भी फुटबॉल और कब्बडी खेलने लगी और खेल-कूद के माध्यम से लड़कियां उच्च शिक्षा में पढ़ाई भी करने लगी।





