Last Updated on July 4, 2024 by Gopi Krishna Verma

गावां। गावां बाजार स्थित मध्य विद्यालय में जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी गिरिडीह के निर्देशानुसार मध्य विद्यालय गावां में विद्यालय प्रबंधन समिति एवं सरस्वती वाहिनी संचालन समिति का पूर्णगठन किया गया। जिसमें बच्चों के माता-पिता ने भाग लिए।

बैठक की अध्यक्षता गावां मुखिया कन्हाई राम ने किया। वहीं अध्यक्ष के रुप में मुकेश कुमार को सर्वसम्मति से चुना व उपाध्यक्ष के रुप में सुषमा देवी को चुना गया। सदस्य के रुप में सुरेश कुमार चौधरी, संदीप बरनवाल, अजीत शर्मा, पप्पू मालाकार, सोनाली कुमार, भारती देवी, संजू देवी, खुशबू देवी, रूबी देवी, अनीता देवी चुने गए।




