Last Updated on January 4, 2024 by Gopi Krishna Verma
विकास कार्यों में पिछडे़पन का ठीकरा सांसद-विधायक पर फोड़ा

गावां। प्रखंड अंतर्गत खरसान पंचायत के ग्राम झाराढाब में धान अधिप्राप्ति केंद्र खरसान पैक्स का उद्घाटन धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने विधिवत रूप से फीता काट कर किया।
इस दौरान उन्होंने कहा की आज धान लेने का कार्य का शुभारंभ किया गया है। सभी किसानों से आग्रह किया कि सभी अपना-अपना धान साफ सुथरा एंव नमी रहित पैक्स में लेकर आए और उचित मूल्य 2300 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान पैक्स में जमा करें। साथ ही कहा की देश में जो किसानों की मूल्य लागत है, उसके हिसाब से किसानों को रेट नहीं मिल रहा है। इसलिए खेती को बढ़ावा देने के लिए झारखंड में भी एमएसपी के न्यूनतम समर्थन मुल्य तीन हजार किया जाए व गेंहू चार हजार किया जाए।
झारखंड में भी सिंचाई के लिए तमाम तरह की सुविधाएं दी जाए। कहा की गदर में पावर ग्रिड बनकर तैयार है; लेकिन एनओसी के कारण चालु नहीं हो पाया है। यहां के सांसद और विधायक को विकास कार्यों से कोई मतलब नहीं है। इन तमाम चीजों को लेकर हमलोग किसानों के साथ खड़े है। गावां प्रखंड कृषि बहुल क्षेत्र है। यहां अगर कोल्ड स्टोरेज होता तो किसानों के लिए और भी सुविधा होती। इन तमाम मुद्दों के लिए यहां के वर्तमान सांसद और विधायक जिम्मेदार हैं। पांच साल कार्यकाल पूरा करने जा रहा है; लेकिन विकास के मामले में क्षेत्र बहुत ही पीछे है।
मौके पर पैक्स अध्यक्ष नंदलाल स्वर्णकार, खरसान पूर्व मुखिया मकसूद आलम, संजय दास, प्यारा सिंह, अम्बिका यादव, बिनोद साव, भिखन यादव, मदन साव, कमलेश स्वर्णकार,भोला यादव समेत कई लोग मौजूद थे।




