गौरी शंकर यादव बने आप युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष, झारखंड़ में सत्ता बदली; लेकिन व्यवस्था नहीं: गौरी शंकर यादव

Last Updated on February 22, 2024 by Gopi Krishna Verma गिरिडीह। आम आदमी पार्टी ने गिरिडीह जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए कई नौजवानों को विभिन्न प्रकोष्ठों की जिम्मेवारी सौंपी है। आप के प्रदेश अध्यक्ष डीएन सिंह के अनुमोदन के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष हरेन्द्र नाथ चौबे ने पत्रांक AAP/JH/2024/04 दिनांक 19-02-2024 को पदाधिकारियों…

Last Updated on February 22, 2024 by Gopi Krishna Verma

गौरी शंकर यादव आप जिलाध्यक्ष।

गिरिडीह। आम आदमी पार्टी ने गिरिडीह जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए कई नौजवानों को विभिन्न प्रकोष्ठों की जिम्मेवारी सौंपी है।

आप के प्रदेश अध्यक्ष डीएन सिंह के अनुमोदन के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष हरेन्द्र नाथ चौबे ने पत्रांक AAP/JH/2024/04 दिनांक 19-02-2024 को पदाधिकारियों की सूची जारी किया है। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि गौरी शंकर यादव को आम आदमी पार्टी गिरिडीह युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि गौरी शंकर यादव पिछले छः महीने से आम आदमी पार्टी में संगठन निर्माण का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में गिरिडीह के नौजवान काम की राजनीति से जुड़ेंगे।

पार्टी ने मुर्शीद मिर्जा को गिरिडीह विधानसभा का उपाध्यक्ष, कबीर को गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र का उपाध्यक्ष, राजू मंडल को तिसरी प्रखंड़ का अध्यक्ष, राहुल पासवान और मोहम्मद तैयब अली को तिसरी प्रखंड़ का उपाध्यक्ष, परवेज आलम को तिसरी का प्रखंड़ संगठन मंत्री, मुकेश हांसदा को तिसरी का प्रखंड़ सचिव, उमेश रविदास को तिसरी का प्रखंड़ उप सचिव, अविनाश टुडू को तिसरी का श्रमिक विकास संगठन का प्रखंड़ अध्यक्ष, बिनोद राय को तिसरी किसान मोर्चा का प्रखंड़ अध्यक्ष, सुरेन्द्र हेम्ब्रम को तिसरी किसान मोर्चा का प्रखंड़ सचिव, रूस्तम अंसारी को तिसरी प्रखंड़ का सोशल मीडिया प्रभारी, पप्पु यादव को तिसरी युवा मोर्चा का प्रखंड़ अध्यक्ष, सकलदेव यादव को धनवार प्रखंड़ का प्रखंड़ उपाध्यक्ष, जहांगीर को गिरिडीह नगर निगम वार्ड नंबर दो का वार्ड अध्यक्ष, तसलीम अंसारी को गिरिडीह नगर निगम वार्ड नंबर चार का वार्ड अध्यक्ष बनाया गया है।

आम आदमी पार्टी गिरिडीह युवा मोर्चा के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष गौरी शंकर यादव ने कहा कि झारखंड़ की जनता आम आदमी पार्टी को तीसरे विकल्प के रूप में देख रही है। झारखंड़ में सत्ता बदली लेकिन व्यवस्था नहीं बदला। झारखंड़ के नौजवान पलायन को विवश हैं। भ्रष्टाचार चरम पर है। किसानों को हर खेत में पानी चाहिए। बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में आमूल चूल परिवर्तन की जरूरत है। यह काम केवल आम आदमी पार्टी कर सकती है।

वे लोग गांव-गांव में जाकर जनता को दिल्ली और पंजाब में सत्ता परिवर्तन के बाद जो व्यवस्था में बदलाव आया है। उसकी जानकारी देंगे और लोगों को आम आदमी पार्टी से जोड़ेंगे।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports