गांडेय: दासडीह में आजिविका दीदीयों ने मनाया पोषण पखवाड़ा
Last Updated on April 25, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। जेएसलपीएस गांडेय प्रखंड के दासडीह आजीविका महिला ग्राम संगठन के समूह की सदस्यों के द्वारा पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समूह के सदस्यों को जानकारी दी गई। समूह के सक्रिय कैडर राधिका देवी के द्वारा बताया गया कि सभी समूह के दीदी आपने भोजन में तिरंगा भोजन का उपयोग स्वास्थ्य लाभ के लिए किया जाना चाहिए। जिससे बच्चों परिवार के सदस्यों को इसका लाभ मिलेगा और अपनी बचत की अधिकांश खर्च जो दवा ओर डॉक्टर को देना पड़ता है उससे बचा जा सकेगा।

मौके पर जेएसएलपीएस से फील्ड थीमेटिक कोर्डिनेटर रामचंद्र चौधरी ने बताए ये पोषण पखवाड़ा 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक आयोजित सभी आंगनवाड़ी ओर सभी ग्राम संगठन में समूह से जुड़ी सदस्यों को स्वास्थ्य जागरूकता हेतू संचालित किया जा रहा। जिसमें कैसे हम अपने परिवार को स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकेंगे और स्वास्थ्य परिवार स्वास्थ्य गांव ओर स्वास्थ्य समाज की जो संकल्प समूह की बैठक पर करते है। उन लक्ष्यों को प्राप्त कर सकेंगे। सरकार के महत्वाकांक्षी योजना के माध्यम से जागरूक कर सकेंगे।
इस दौरान सामुदायिक समन्वयक सुशीला हेंब्रम संकुल संगठन से लेखपाल समीक्षा कुमारी, समूह के सदस्य गीतू देवी, गीता देवी, सरिता देवी, चंपा देवी, रेखा, सुलेखा देवी, गुड़िया देवी, प्रमिला देवी इत्यादि सभी सदस्यों ने भाग लिए।
