डीटीओ के जांच अभियान में चार वाहन जब्त, 78 हजार जुर्माना वसूली

0

Last Updated on May 21, 2026 by Gopi Krishna Verma

सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, पपरवाटांड़ टोल प्लाजा के पास चला विशेष जांच अभियान

गिरिडीह। डीसी रामनिवास यादव के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी, श्री संतोष कुमार के नेतृत्व में आज पपरवाटांड़ पुराने टोल प्लाजा के समीप विशेष वाहन जांच एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ट्रैफिक इंस्पेक्टर, मोटर वाहन निरीक्षक (MVI) एवं डीआरएसएम सहित परिवहन विभाग की टीम संयुक्त रूप से उपस्थित रही।

अभियान के क्रम में वाहनों के दस्तावेज, फिटनेस, परमिट, हेलमेट, ओवरलोडिंग एवं यातायात नियमों के अनुपालन की सघन जांच की गई। जांच के दौरान विभिन्न नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 04 वाहनों को जब्त कर मुफस्सिल थाना में सुरक्षित रखा गया।

इसके अतिरिक्त मोटरसाइकिल एवं टोटो चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 78 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं आवश्यक दस्तावेज साथ रखने तथा यातायात नियमों का सख्ती से अनुपालन करने की हिदायत दी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में इस प्रकार का विशेष जांच अभियान निरंतर जारी रहेगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *