डीसी ने कोनार प्रमंडल बगोदर एवं कोनार प्रमंडल डुमरी का किया स्थल निरीक्षण

Last Updated on May 21, 2026 by Gopi Krishna Verma विकास कार्यों में गति व गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश गिरिडीह। डीसी रामनवमी यादव द्वारा कोनार प्रमंडल बगोदर एवं कोनार प्रमंडल डुमरी क्षेत्र का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चल रहे विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।…

Last Updated on May 21, 2026 by Gopi Krishna Verma

विकास कार्यों में गति व गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश

गिरिडीह। डीसी रामनवमी यादव द्वारा कोनार प्रमंडल बगोदर एवं कोनार प्रमंडल डुमरी क्षेत्र का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चल रहे विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों एवं अभियंताओं को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन गुणवत्ता मानकों के अनुरूप तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के क्रम में विभिन्न स्थलों पर चल रहे कार्यों की भौतिक स्थिति का जायजा लिया गया तथा कार्य प्रगति में तेजी लाने, तकनीकी मानकों का पालन करने एवं पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दिशा में नियमित मॉनिटरिंग एवं जवाबदेही तय करते हुए कार्यों को पूर्ण कराया जाए।

उपायुक्त ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने तथा क्षेत्रीय समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया। वहीं उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा और सभी परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करना अनिवार्य है।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports