डीसी ने एचई हाई स्कूल के संरचनात्मक विकास के लिए किए जा रहे कार्यो की प्रगति और गुणवत्ता की कि जांच, दिए जरूरी दिशा-निर्देश

Last Updated on January 16, 2026 by Gopi Krishna Verma निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा, संबंधित एजेंसी पूरी पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ कार्यों को पूरा करेंगे: उपायुक्त गिरिडीह। जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने शुक्रवार को एचई हाई स्कूल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने…

Last Updated on January 16, 2026 by Gopi Krishna Verma

निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा, संबंधित एजेंसी पूरी पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ कार्यों को पूरा करेंगे: उपायुक्त

गिरिडीह। जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने शुक्रवार को एचई हाई स्कूल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने विद्यालय के संरचनात्मक विकास के लिए किये जा रहे कार्यो अर्थात भवन निर्माण कार्य, बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य, विद्यालय के क्लास को व्यवस्थित करना सहित अन्य कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की जांच की।

इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण करने हेतु निर्देशित किया, साथ ही कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा, संबंधित एजेंसी पूरी पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ कार्यों को पूरा करेंगे। आगे उपायुक्त ने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रत्येक योजना को पूरा किया जाए। कार्यों में लापरवाही बरतने वाले संवदको के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन हो।

इसके अलावा उपायुक्त ने छात्रावास का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्थाओं, जैसे साफ-सफाई, पठन-पाठन की गुणवत्ता, शिक्षकों की उपस्थिति और छात्र-छात्राओं की सुविधाओं का जायजा लिया तथा बेहतर शिक्षा और सुविधाओं के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों से बातचीत की और उनकी पढ़ाई-लिखाई, समझ और समस्याओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही शिक्षकों को शत-प्रतिशत उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के निर्देश दिए।

मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह और कार्यपालक अभियंता, NREP समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports