डीसी ने गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पीरटाड़ प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

Last Updated on August 13, 2024 by Gopi Krishna Verma गिरिडीह। मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने 32 गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पीरटाड़ प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 के कार्यों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को जरूरी…

Last Updated on August 13, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने 32 गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पीरटाड़ प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 के कार्यों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए। इस दौरान मौके सदर अनुमंडल पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पीरटाड़, अंचलाधिकारी पीरटाड़, प्रधान लिपिक, निर्वाचन शाखा समेत निर्वाचन शाखा के अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने 32 गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पीरटाड़ प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 288 कर्णपुरा ईस्ट, 289 कर्णपुरा वेस्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान बीएलओ/बीएलओ सुपरवाइजर के द्वारा किए जा रहे हाउस टू हाउस सर्वे कार्यों की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही निर्वाचन कार्य से जुड़े पदाधिकारियों को मतदाता सूची में नाम निबंधन, विलोपन एवं संशोधन हेतु प्रपत्र 6, 6क, 7 एवं 8 में प्राप्त दावा/आपत्ति संबंधी प्रपत्रों के निष्पादन की गति को बढ़ाते हुए निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनुरूप निष्पादन का निदेश दिया गया। उन्होंने संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम संबंधी गतिविधियों एवं अबतक किये गये कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए मतदाताओं द्वारा प्राप्त आवेदनों का समयबद्धता के साथ निष्पादन करने का निदेश दिया। उन्होंने मतदाता सूची के अद्यतनीकरण, घर-घर सत्यापन, पुराने लेमिनेटेड/ब्लैक एंड ह्वाइट मतदाता पहचान पत्र के नवीनीकरण, मतदान केन्द्रों पर आवश्यक न्यूनतम सुविधाएं सुनिश्चित कराने पर विशेष बल दिया।

वहीं मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने एवं त्रुटियों को सुधारने संबंधी कार्रवाई ससमय पूर्ण करने का निदेश दिया। उन्होंने मतदाता सूची में मतदाताओं का नाम विलोपन पर विशेष ध्यान रखने का भी निदेश दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक या अनिबंधित योग्य नागरिक जो अभी तक अपना नाम मतदाता सूची में पंजीकृत नहीं करा सके हैं, वे प्रपत्र- 6 में आवेदन समर्पित करते हुए अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने कोई भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़ने से वंचित न रहे, इसके लिए सभी पदाधिकारी को समन्वय के साथ कार्य करने का निदेश दिया।

साथ ही सभी मतदाताओं का फोटोयुक्त रंगीन मतदाता पहचान पत्र निर्गत किये जाने की दिशा में कार्य करें। इसके अलावा जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा सभी मतदाताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु जागरूक किया गया।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports