डीसी सह डीईओ ने किया मतदान, कहा मतदान से मजबूत होगा लोकतंत्र

Last Updated on November 9, 2024 by Gopi Krishna Verma एक नज़र: गिरिडीह। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने आज 63-रांची विधानसभा क्षेत्र के लिए गिरिडीह समाहरणालय के फैसिलिएशन सेंटर में जाकर पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मीडिया बंधुओं को संबोधित करते हुए…

Last Updated on November 9, 2024 by Gopi Krishna Verma

एक नज़र:

  • जिला निर्वाचन पदाधिकारी, श्री नमन प्रियेश लकड़ा ने 63 रांची विधानसभा क्षेत्र के लिए गिरिडीह समाहरणालय के फैसिलिएशन सेंटर में जाकर पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
  • मताधिकार के प्रयोग से मजबूत और सशक्त होगा लोकतंत्र: जिला निर्वाचन पदाधिकारी।
  • जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने आमजनों से अपील किया कि आप सभी भी अपने निर्धारित तिथि और मतदान केंद्रों पर पहुंच लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

गिरिडीह। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने आज 63-रांची विधानसभा क्षेत्र के लिए गिरिडीह समाहरणालय के फैसिलिएशन सेंटर में जाकर पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मीडिया बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि पोस्टल बैलेट के माध्यम से एसेंशियल सेवा से जुड़े हुए लोग, मतदान कार्य में लगे अधिकारी, कर्मी, सेक्टर/पुलिस पदाधिकारी, पुलिस जवान भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि पोस्टल बैलेट से मतदान करने वाले मतदाताओं द्वारा लगातार अपने मताधिकार का प्रयोग किया जा रहा है। इसके साथ ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी होम वोटिंग सुविधा की भी विस्तृत जानकारी दी।

Advertisement

उन्होंने कहा कि दिनांक 12, 13 और 16 नवंबर को होम वोटिंग के जरिए दिव्यांग, 85 प्लस बुजुर्ग तथा असक्षम मतदाताओं द्वारा मतदान किया जायेगा। इस विधानसभा निर्वाचन 2024 में कोई भी मतदाता वोट देने से वंचित न रहें ( No Voter’s to be left behind), कई मतदाता आवश्यक सेवाओं में रहते हुए मतदान प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकते हैं, वे अब इस प्रक्रिया के तहत अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इसके अलावा जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने आमजनों से अपील किया कि आप सभी भी अपने निर्धारित तिथि और मतदान केंद्रों पर पहुंच लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान प्रक्रिया में जुड़े मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का एक और सरल और सुरक्षित तरीका प्रदान किया गया है। इस अद्भुत पहल के माध्यम से नागरिकों को उनके मताधिकार का प्रयोग करने में सामर्थ्य प्राप्त होती है और लोकतंत्र को मजबूती से गति मिलती है। उन्होंने कहा कि मताधिकार के प्रयोग से हमारा लोकतंत्र मजबूत और सशक्त होगा। पोस्टल बैलेट नागरिकों के मताधिकारों को संरक्षित करने और उनके सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि चुनाव आयोग ने सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर पाए इसलिए हर उचित व्यवस्थाएं की है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अपील करते हुए कहा कि सभी मतदाता अपने घरों से निकलें और 20 नवंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports