4 मार्च को गिरिडीह के पारसनाथ आऐंगे सीएम चंपई सोरेन

Last Updated on March 2, 2024 by Gopi Krishna Verma गिरिडीह। आगामी 04 मार्च को चंपाई सोरेन मुख्यमंत्री, झारखंड़ सरकार का पारसनाथ की धरती गिरिडीह में आगमन प्रस्तावित है। इसी के निमित्त विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था संधारण, यातायात व्यवस्था व अन्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शनिवार को समाहरणालय सभागार कक्ष में…

Last Updated on March 2, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। आगामी 04 मार्च को चंपाई सोरेन मुख्यमंत्री, झारखंड़ सरकार का पारसनाथ की धरती गिरिडीह में आगमन प्रस्तावित है।

इसी के निमित्त विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था संधारण, यातायात व्यवस्था व अन्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शनिवार को समाहरणालय सभागार कक्ष में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित किया गया।

कार्यक्रम को लेकर सारी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ व दुरुस्त किया जा रहा है। इसके अलावा उपायुक्त ने कहा कि उक्त कार्यक्रम को लेकर सभी विभाग अपनी तैयारी पहले से पूर्ण कर लें। साथ ही सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्यों को गति के साथ करें। ताकि उक्त कार्यक्रम का सफल संचालन सुनिश्चित कराया जाय। आगे उन्होंने कहा कि उक्त कार्यक्रम को लेकर जो भी कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है, उसे तत्काल रूप से पूर्ण करें।

कार्यक्रम को लेकर नगर भवन की पूरी साफ सफ़ाई सुनिश्चित कराएं। साथ ही कार्यक्रम में आने वाले मुख्य अतिथि के अलावा सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों के बैठने की व्यवस्था, लाभुकों के बैठने की व्यवस्था, झंडा मैदान में पेयजल आपूर्ति, शौचालय, मेडिकल टीम, एंबुलेंस की उपलब्धता के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं को जल्द से जल्द दुरुस्त कर लें। इसके अलावा उपायुक्त ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिले में यातायात व्यवस्था, हवाई अड्डा से परिसदन भवन तक सभी आवश्यक तैयारियों को दुरुस्त रखेंगे।

उपायुक्त ने बताया कि उक्त कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर विभिन्न कमिटी का गठन किया गया है तथा सभी संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है। कमिटी में परिसदन भवन प्रबंधन समिति, भोजन प्रबंधन समिति, प्रोटोकॉल/स्वागत प्रबंधन समिति, लाभुक प्रबंधन समिति, सभा मैदान प्रबंधन समिति, ट्रैफिक व रूट प्रबंधन समिति, जनसंपर्क और आईटी समिति शामिल है। इसके अलावा उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री महोदय के आगमन को लेकर दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है।

समाहरणालय सभागार कक्ष में आयोजित बैठक में मुख्य रूप से अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह, अपर समाहर्ता, आईएएस प्रशिक्षु, उप नगर आयुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, सभी कार्यालय प्रधान एवं संबंधित अधिकारी व कर्मी तथा पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

About Author

About the Author

Gopi Krishna Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports