भाजपा का संगठन महापर्व का तीन दिवसीय सदस्यता अभियान जारी

Last Updated on January 8, 2025 by Gopi Krishna Verma गिरिडीह। विधानसभा अंतर्गत सभी मंडलों में भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। वही बुधवार को पूर्वी भाग मंडल सदस्यता अभियान प्रभारी प्रो विनीता कुमारी के नेतृत्व में मोहनपुर, गादी श्रीरामपुर, पूरनानगर में यह अभियान चलाया गया। प्रो विनीता कुमारी ने कहा कि प्रत्येक…

Last Updated on January 8, 2025 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। विधानसभा अंतर्गत सभी मंडलों में भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। वही बुधवार को पूर्वी भाग मंडल सदस्यता अभियान प्रभारी प्रो विनीता कुमारी के नेतृत्व में मोहनपुर, गादी श्रीरामपुर, पूरनानगर में यह अभियान चलाया गया।

प्रो विनीता कुमारी ने कहा कि प्रत्येक शक्ति केन्द्र एवं बूथ स्तर तक पहुंच कर प्रत्येक कार्यकर्ता को पहले भाजपा का प्राथमिक सदस्य बनना है और इसके बाद 50 सदस्य बनाकर सक्रिय सदस्य बनना है। प्रत्येक कार्यकर्ता को कम से कम 50 सदस्य बनानी है। जिला पदाधिकारी को 500 सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है और मंडल पदाधिकारी को 250 सदस्य का लक्ष्य। प्रत्येक जिले को 4000 सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है।संगठन महापर्व का सदस्यता अभियान 15 जनवरी तक रहेगा। 5 लाख के लक्ष्य के साथ सदस्यता अभियान तीव्र गति से चल रही है।

सार्वजनिक स्थानों पर सदस्यता अभियान चलाकर सभी लोगों से 8800002024 पर मिस्ड कॉल कराकर लिंक पर क्लिक कराना है फिर भाजपा की सदस्यता आनलाइन ग्रहण करानी है।

मौके पर मंडल महामंत्री श्री प्रदीप राय, सीताराम वर्मा, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा अनुप सिन्हा, जिला प्रभारी महिला मोर्चा नीतु शंकर, महामंत्री सावित्री भारती, अमित आर्या, सुरेश गुप्ता, विनोद राम,उदय चंद्रवंशी, प्रद्युम्न यादव आदि उपस्थित थे।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed