Last Updated on April 2, 2024 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। प्रखंड़ क्षेत्र के प्लस टू उच्च विद्यालय पलौंजिया स्टेडियम में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक दिवसीय एकत्रीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह वीर प्रताप शिव के द्वारा किया गया। जिसमें पूरे जिले के लगभग पांच सौ स्वयंसेवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम से पूर्व पवित्र भगवा ध्वज को फहरा कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य अद्वैत चरण दत मौजूद रहे। उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरे भारत वर्ष में 74 हज़ार इस प्रकार की शाखाएं चल रही है जिससे कार्यकर्ताओं का निर्माण होता है तथा भारत गौरवशाली बन रहा है। उन्होंने कहा आज पूरा विश्व भारत की ओर उम्मीद लगाए हुए है। उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा संघ 2025 में शताब्दी वर्ष मनाएगा जिसमें सभी स्वयंसेवक मिलकर सभी मंडलों में अपना कार्य विस्तार करेंगे।

इस दौरान झारखंड़ प्रांत प्रचारक गोपाल शर्मा ने सभी स्वयंसेवकों से नववर्ष को हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्देश दिया और रामनवमी पर्व को बढ़-चढ़कर कार्य करने को कहा। वहीं दूसरी ओर स्वयंसेवकों ने ओम, बाघ-बकरी, सूर्य नमस्कार समेत अन्य खेल भी खेला।
कार्यक्रम में विभाग प्रचारक आशुतोष कुमार, जिला प्रचारक सुशील कुमार, विभाग कार्यवाह राजेश कुमार, प्रांत सह सेवा प्रमुख मुकेश सिंह, बगोदर के पूर्व विधायक नागेंद्र महतो, जिप उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।





