मजदूरी करने जा रहे मजदूरों को पिकअप वैन ने रौंदा, दो की मौत एक की हालत गंभीर
Last Updated on May 5, 2026 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। मंगलवार की सुबह सरिया राजधनवार रोड पर माखमर्गों पंचायत भवन के सामने मजदूरी करने पैदल जा रहे तीन मजदूरों को तेज गति से आ रहे एक पिकअप वैन ने रौंद दिया जिसमें दो मजदूरों की मौत हो गई है एवं एक मजदूर की हालत गंभीर है।

मृतक की पहचान बासदेव साव 70 वर्ष एवं लखिया देवी 65 वर्ष तथा घायल मजदूर की पहचान धनपत साव 65 वर्ष में की गई। तीनों मजदूर बिरनी प्रखंड के जीतकुंडी गांव के रहने वाले थे जो काम करने के लिए राजधनवार सरिया रोड पर माखमर्गो की ओर जा रहे थे, तभी पिकअप संख्या जेएच 01 ई आर 7853 ने अपने चपेट में ले लिया। घटना के बाद अफरा तरफी में एकत्रित हुए लोगों ने स्थानीय प्रशासन घटना की जानकारी दिया।

सूचना मिलते ही बिरनी अंचलाधिकारी संदीप कुमार मद्धेशिया तत्काल घटना स्थल पर पहुंच कर घायल मजदूर को बेहतर इलाज के लिए धनबाद भेज दिया। इधर शव एवं पिकअप वैन को अपने कब्जे में लेकर बिरनी पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है।
