Last Updated on April 19, 2024 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। प्रखंड़ क्षेत्र के खैरीडीह पंचायत के ग्राम गोरडीह में जय माता रानी सेवा समिति द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री 1008 श्री राम चरितमानस सह हनुमान एवं देवी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का भंडारे के साथ सफल आयोजन पूर्ण हुआ। इस बीच रात्रि को भव्य भक्ति जागरण का आयोजन किया गया।
भंडारा का कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे से लेकर देर शाम तक चलता रहा वहीं रात्रि में हजारों की संख्या में श्रद्धालुगण भक्ति जागरण के रस में गोता लगाते रहे।

मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र प्रसाद वर्मा ने बताया कि जागरण से मानव जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। भक्ति में अद्भुत शक्ति होती है। भक्ति जागरण से आत्मा के साथ साथ वातावरण भी शुद्ध होती है।
उक्त कार्यक्रम में यज्ञ कमिटी के सदस्य अनंत यादव की नन्ही सी बच्ची अनन्या यादव द्वारा शक्ति है ,भक्ति है…. गीत पर डांस कर अपनी कला का प्रदर्शन किया जो काफी सराहनीय रहा।
वहीं मुख्य रूप से यज्ञ समिति के अध्यक्ष द्वारिका महतो, सचिव रामेश्वर यादव, हरी महतो, छत्रधारी प्रसाद, अनंत यादव, डॉक्टर सुरेंद्र विश्वकर्मा, रविंद्र विश्वकर्मा, शिवलाल यादव, रॉकी यादव, गौतम विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा, अशोक यादव, अशोक चौधरी, मिथलेश यादव, पंसस प्रतिनिधि मुकेश पासवान, ध्रुव यादव, मनोज शर्मा, टुपलाल पासवान, सागर कुमार, सुरेश यादव, राजू पासवान, राजू प्रसाद वर्मा, हेमलाल महतो, मुकेश यादव, बलदेव विश्वकर्मा, विजय यादव, विनोद दास, बसंत यादव आदि हजारों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुगण उपस्थित थे।





