Last Updated on July 5, 2024 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। लोकसभा में राहुल गांधी के द्वारा दिए गए बयान कि हिंदू हिंसक होते हैं और हिंसा फैलाते हैं, जिससे नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकसभा स्पीकर से राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता को रद्द करने की मांग करते हुए पुतला फूंका।

जिसका नेतृत्व भाजपा बिरनी मंडल अध्यक्ष राजदेव साव ने किया। इसके पूर्व प्लस टू उवि पलौंजिया से बिराजपुर चौक होते हुए प्रखंड़ मुख्यालय तक पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया तथा प्रखंड़ मुख्यालय के पास राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया।
इस बीच राजदेव साव ने कहा कि राहुल गांधी ने किसी पार्टी या किसी व्यक्ति को हिंसक या हिंसा फैलाने की बात नहीं कहा बल्कि देश के सौ करोड़ हिंदुओं को हिंसक कहा है जो कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा।
वहीं सांसद प्रतिनिधि देवनाथ राणा ने कहा राहुल गांधी एक विदेशी नस्ल के संतान है उसे पता हीं नहीं है कि हिन्दू क्या है जिस दिन हिन्दू हिंसा पर उतर जायेगा तब उसके खंडन का भी अता-पता नही चलेगा।
इस दौरान मुखिया मुकेश यादव, दिलीप रविदास, किशुन राम, जिला कमिटी सदस्य लक्ष्मण दास, भाजपा मीडिया प्रभारी सह सांसद प्रतिनिधि सूरज मोदी, बीरेंद्र साव, किशुन राणा, सिकन्दर राणा, पंकज यादव, बालेश्वर कुमार, उमेश साव, विक्रम तर्वे, राजेन्द्र राम समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।




