भाजपा प्रत्याशी नागेन्द्र महतो ने पोखरिया, बलिया समेत दर्जनों गांवों में चलाया जनसंपर्क अभियान

Last Updated on November 13, 2024 by Gopi Krishna Verma बिरनी। बुधवार को बगोदर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी नागेन्द्र महतो ने ग्राम खुरजियो, गरागुरो, चिताखारो, खेदवारा, धर्मपुर, बलगो, पोखरिया, सलेयडीह, द्वारपहरी, ख़ाखीपीपर, पडरमणीया, कुम्हारपिटनी इत्यादि गांवों का दौरा कर जन संपर्क अभियान चलाया। स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को सुना।…

Last Updated on November 13, 2024 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। बुधवार को बगोदर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी नागेन्द्र महतो ने ग्राम खुरजियो, गरागुरो, चिताखारो, खेदवारा, धर्मपुर, बलगो, पोखरिया, सलेयडीह, द्वारपहरी, ख़ाखीपीपर, पडरमणीया, कुम्हारपिटनी इत्यादि गांवों का दौरा कर जन संपर्क अभियान चलाया।

स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को सुना। तथा भाजपा सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया। साथ हीं आगामी चुनावों में भाजपा के विकास कार्यों को लेकर विश्वास भी जताया। श्री महतो ने बताया कि उनकी प्राथमिकता स्थानीय मुद्दों और लोगों की समस्याओं को हल करना है। उन्होंने कहा कि बगोदर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्यों का असर जनता तक पहुँचना चाहिए और आगामी चुनावों में जनता के समर्थन से विकास के इस सफर को और गति मिलेगी।

इस दौरान उन्हें जनता का भारी समर्थन मिला और लोग भाजपा की नीतियों को लेकर उत्साहित दिखाई दिया। वहीं नागेन्द्र महतो ने कहा कि जनता का विश्वास हमारे साथ है। हम मिलकर बगोदर क्षेत्र को एक नया दृष्टिकोण और समृद्ध भविष्य देंगे।

इस दौरान टूपलाल वर्मा, राज कुंवर नारायण सिंह, नारायण पाण्डेय, लक्ष्मण दास, मनोहर राम, राजेंद्र राम, सूरज सुमन, प्रवीन प्रभाकर, रंजीत राय, विक्रम तर्वे, रामाशिष राय, बबलू मंडल, रामू यादव, राजू रजक, राजू मंडल, धनेश्वर बैठा, गणेश मंडल, सुभाष साव, छोटू यादव, विशेश्वर साव, जय मंडल,सतीश मंडल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

About Author

About the Author

Sunil Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports