Last Updated on July 8, 2024 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के ग्राम जनता जरीडीह में सौ केवीए के ट्रांसफार्मर का उद्घाटन बगोदर विधानसभा के पूर्व विधायक सह भाजपा नेता नागेन्द्र महतो के द्वारा किया गया।

इस बीच उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य के लिए वे सदैव तत्पर रहते हैं। जरीडीह की जनता कई दिनों से बिजली की समस्या से परेशान थी, जब इसकी जानकारी उसे मिली तब उन्होंने तत्काल विद्युत विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर दो सौ केवीए के ट्रांसफार्मर को अतिशीघ्र लगवाने का निर्देश दिया।
आपको बता दें कि ट्रांसफार्मर जल जाने के बाद पिछले कई दिनों से ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर थे। जहां पूर्व विधायक की पहल पर ट्रांसफॉर्मर लग जाने से स्थानीय लोगों ने हर्ष देखा गया। इस बीच पूर्व विधायक श्री महतो ने क्षेत्र की जन समस्याओं जैसे बिजली, सड़क, पानी इत्यादि की लोगों से जानकारी लिया।

इस दौरान भाजपा नेता देवनाथ राणा, लक्ष्मण दास, मुखिया टिकैत राजमणि सिंह, मनोज चंद्रवंशी, प्रेमचंद प्रसाद कुशवाहा, रामाशिष राय, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रतन कुमार पांडेय, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष कार्तिक यादव, विनोद पांडेय, विनोद वर्मा, संजीत मोदी, वीरेंद्र यादव, दयानंद पांडेय, सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।




