बिरनी:जमीन विवाद में खूनी संघर्ष दर्जनों लोग घायल, कई की हालत गंभीर

Last Updated on June 20, 2025 by Gopi Krishna Verma बिरनी। शुक्रवार को प्रखण्ड क्षेत्र के सिमराढाब पंचायत के ग्राम पथलडीहा में एक जमीनी विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें दोनों पक्षों से लगभग एक दर्जन लोग घायल हैं। घायलों की पहचान 55 वर्षीय भगीरथ मोदी, 50 वर्षीय बेबी देवी, 28 वर्षीय…

Last Updated on June 20, 2025 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। शुक्रवार को प्रखण्ड क्षेत्र के सिमराढाब पंचायत के ग्राम पथलडीहा में एक जमीनी विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें दोनों पक्षों से लगभग एक दर्जन लोग घायल हैं।

घायलों की पहचान 55 वर्षीय भगीरथ मोदी, 50 वर्षीय बेबी देवी, 28 वर्षीय अजय मोदी, 25 वर्षीय दीपक मोदी, 22 वर्षीय नीतीश मोदी, 50 वर्षीय ठाकुरी साव, 50 वर्षीय सुनीता देवी, 45 वर्षीय वासुदेव सिंह, 72 वर्षीय एतवारी सिंह, 35 वर्षीय पारो देवी, 52 वर्षीय उमेश सिंह, 40 वर्षीय प्रमिला देवी के रूप में की गई। इस बीच एक पक्ष के अजय मोदी ने बताया कि हमलोग ट्रैक्टर से उक्त जमीन की जोताई कर रहे थे तभी दूसरे पक्ष के लोग आए और मिर्च पावडर आंख में झोंक दिया उसके बाद हमलोगोंं के साथ मारपीट करने लगा जिससे हमलोग घायल हो गए।

दूसरे पक्ष के एतवारी सिंह ने बताया कि उक्त जमीन को जोतने के दौरान मैंने उसे जोतने से मना किया कि यह विवादित जमीन है जिसका न्यायालय में मामला लंबित है जब तक न्यायालय से फैसला नही आ जाता है इसका उपयोग कोई नही करेगा तभी प्रथम पक्ष के दर्जनों लोग आए और मारपीट करने लगे । आनन-फानन में सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनी ले जाया गया जिसका उपचार डॉ ताज ने किया तथा 10 लोगों को गम्भीर स्थिति देखते हुए रेफर कर दिया ।

About Author

About the Author

Sunil Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports