बिरनी: आंगनबाड़ी भवन निर्माण के लिए लाभुक समिति का किया गया चयन

Last Updated on June 21, 2024 by Gopi Krishna Verma बिरनी। शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत अरारी में आंगनबाड़ी भवन निर्माण को लेकर मुखिया प्रमिला देवी की अध्यक्षता में एक ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बैठक में मुखिया प्रतिनिधि सुनील वर्मा ने कहा कि ग्राम अरारी के आंगनबाड़ी केंद्र पश्चिम भाग जो…

Last Updated on June 21, 2024 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत अरारी में आंगनबाड़ी भवन निर्माण को लेकर मुखिया प्रमिला देवी की अध्यक्षता में एक ग्राम सभा का आयोजन किया गया।

बैठक में मुखिया प्रतिनिधि सुनील वर्मा ने कहा कि ग्राम अरारी के आंगनबाड़ी केंद्र पश्चिम भाग जो केंद्र के आभाव में एक निजी मकान में संचालित हो रहा है। मनरेगा योजना के तहत उक्त केंद्र का भवन निर्माण किया जाना है जिसके लिए ग्रामीणों द्वारा सर्वसम्मति से निर्माण समिति का अध्यक्ष कार्तिक यादव एवं सचिव सरयू रजक का चयन किया गया। साथ ही एक अन्य योजना 15वीं योजना अंतर्गत विनोद बैठा का कूप मरम्मती के लिए अध्यक्ष विनोद बैठा का चयन किया गया।

मौके पर ग्राम रोजगार सेवक राजदेव विश्वकर्मा, पंचायत सचिव रूपलाल रविदास, पंचायत समिति सदस्य पंकज यादव, उप मुखिया जितेंद्र यादव, वार्ड सदस्य राजकुमार साव, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि जगदीश बैठा, सुखदेव रजक, ग्रामीण सरजू रजक, बुलेंद्र रजक, सुखदेव बैठा, सुरेश रजक समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

About Author

About the Author

Sunil Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports