गिरिडीह में ‘Reform Utsav’ और ‘People’s Plan Campaign’ के तहत विशेष ग्राम सभा आयोजित: योजनाओं और जनभागीदारी पर जोर

0

Last Updated on October 2, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। गिरिडीह प्रखंड की तेलोडीह पंचायत में शुक्रवार को ‘Reform Utsav’ और ‘People’s Plan Campaign’ (PPC) के एकीकरण के तहत विशेष ग्राम सभा और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना, उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना और ग्रामीण विकास में जनभागीदारी को सशक्त बनाना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव, भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय (भूमि संसाधन विभाग) के उप सचिव अजीत कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

ग्रामीण विकास में जनभागीदारी मुख्य आधार: उपायुक्त

संबोधित करते हुए उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि ग्राम सभा स्थानीय आवश्यकताओं को विकास योजनाओं से जोड़ने का एक मजबूत माध्यम है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के बीच बेहतर समन्वय अनिवार्य है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में ग्रामीणों तक पहुंचाई जाए।

योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता: उप सचिव

भारत सरकार के उप सचिव अजीत कुमार ने कहा कि Reform Utsav का मूल उद्देश्य सरकारी सेवाओं को जनभागीदारी के माध्यम से गांव-गांव तक पहुंचाना है। उन्होंने भूमि अभिलेखों के आधुनिकीकरण, SVAMITVA, जल संरक्षण और पंचायत स्तर पर प्रभावी योजना निर्माण में सामूहिक प्रयासों पर बल दिया।

इसके अलावा, उप सचिव अजीत कुमार ने जिले की तेलोडीह, खावा, बुधुडीह, मेदनीसारे और करनपुरा पंचायतों में आयोजित ग्राम सभाओं का दौरा किया और वहां योजनाओं के वास्तविक लाभुकों से सीधे संवाद कर उनके अनुभव और समस्याओं की जानकारी ली।

महत्वपूर्ण योजनाओं की दी गई जानकारी

विशेष ग्राम सभा के दौरान ग्रामीणों को कई प्रमुख योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता और लाभ के बारे में जागरूक किया गया, जिनमें शामिल हैं:

  • SVAMITVA योजना एवं DILRMP (भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण)
  • जल संचय जन भागीदारी – Catch the Rain
  • Jal Jeevan Mission 2.0 एवं Swachh Bharat Mission (Grameen)
  • PMKSY का वाटरशेड डेवलपमेंट कंपोनेंट
  • VB-G RAM G
  • One Nation One Ration Card और PMGKAY (प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना)
  • National Consumer Helpline (1915) और सशक्त पंचायत

जिले के सभी प्रखंडों में हुए कार्यक्रम

Reform Utsav के तहत गिरिडीह जिले के सभी प्रखंडों की विभिन्न पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों और पंचायत कर्मियों को निर्देश जारी किए हैं कि ग्राम सभाओं को प्रभावी बनाकर पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना जारी रखें।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता वैभव कुमार सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी तेज कुमार हांसदा, भूमि सुधार उप समाहर्ता अमरेन डांग, जिला नजारत उप समाहर्ता, अंचलाधिकारी गिरिडीह, आईटी मैनेजर अंकुर गौरव समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed