Last Updated on July 26, 2023 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। बुधवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में हिट एंड रन के मामलों में मृतकों के आश्रितों को एवं हिट एंड रन के घायलों को राशि दी गई है। इसके साथ ही कई और जानकारियां के साथ साथ कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए हैं।
मृतक के परिजनों को दो-दो लाख मिला मुआवजा:
जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि हिट एवं रन से संबंधित मामलों में 24 मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख की राशि दी गई है, जिसका कुल भुगतान 48 लाख रुपए दिया गया। इसके साथ ही हिट एवं रन मामले के घायल व्यक्ति को 50 हजार रुपए की राशि उपलब्ध कराई गई है। बताया गया कि सड़क दुर्घटना से बचने के लिए सेफ्टी डिवाइस का प्रयोग अवश्य करें। इससे दुर्घटना में कमी आयेगी एवं लोगों की जान बचेगी।
गुड सेमेरिटन के तहत अब तक जिले के 12 व्यक्ति सम्मानित:
बैठक में गुड सेमेरिटन यानी ऐसे व्यक्ति जो घायल को अस्पताल तक ले जाए, ऐसे व्यक्ति को भी पुरस्कृत किया जाता है। इसमें केंद्र के द्वारा 5 हजार की राशि दी जाती है। साथ ही राज्य के द्वारा 2 हजार की राशि दी जाती है। गिरिडीह जिला में 12 व्यक्तियों को इसका लाभ पहुंचाया गया है।
बैठक के दौरान मुख्य रूप से जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी एवं अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।




