गिरिडीह पुलिस ने लोडेड देशी कट्टा के साथ एक को किया गिरफ्तार

Last Updated on March 14, 2024 by Gopi Krishna Verma गिरिडीह। गुरुवार को गिरिडीह एसपी दीपक शर्मा ने पपरवाटांड़ में प्रेसवार्ता कर कहा कि कुख्यात अपराधी पप्पू शर्मा को गिरिडीह पुलिस ने चचघरा से दबोच लिया है। वहीं गिरफ्तार अपराधी के पास से एक लोडेड देशी कट्टा और मोबाइल जब्त किया गया है। अपराधी की…

Last Updated on March 14, 2024 by Gopi Krishna Verma


गिरिडीह। गुरुवार को गिरिडीह एसपी दीपक शर्मा ने पपरवाटांड़ में प्रेसवार्ता कर कहा कि कुख्यात अपराधी पप्पू शर्मा को गिरिडीह पुलिस ने चचघरा से दबोच लिया है।

वहीं गिरफ्तार अपराधी के पास से एक लोडेड देशी कट्टा और मोबाइल जब्त किया गया है। अपराधी की गिरफ्तारी जिला के जमुआ थाना क्षेत्र के चचघरा स्थित उसके पैतृक गांव से हुई है। इस पूरी कारवाई में गिरिडीह पुलिस के साथ कोडरमा पुलिस की टीम भी शामिल थी।

इस संबंध में एसपी दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि अपराधी पप्पू शर्मा का पुराना अपराधिक इतिहास है।अपराधी के जमुआ थाना अंतर्गत चचघरा में छुपे होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के उपरांत खोरीमहुआ एसडीपीओ नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई और कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया गया।

बताया गया कि पप्पू शर्मा कोडरमा के तिलैया स्थित गांधी नगर में एक कुरियर कंपनी के ऑफिस में डकैती की घटना को अंजाम दे कर कुछ माह से फरार चल रहा था। जबकि उसके ऊपर गिरिडीह के अलग अलग थानों, हजारीबाग के इचाक थाना और कोडरमा के तिलैया थाना में डकैती, लूट, सुपारी किलिंग समेत कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि अपराधी की गिरफ्तारी के बाद जमुआ थाना में उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कांड अंकित कर जेल भेजा जा रहा।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed