धूमधाम से मनाई गई जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती

Last Updated on January 24, 2024 by Gopi Krishna Verma व्यवस्था बदलाव के नायक थे जननायक कर्पूरी ठाकुर: बिनोद सिंह गिरिडीह। जननायक कर्पूरी ठाकुर की सौवीं जयंती समारोह पूर्वक गिरिडीह स्थित कर्पूरी ठाकुर चौक पर बुधवार को धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में पहुंचे बगोदर विधायक बिनोद सिंह ने कहा कि महापुरूषों के विचारों पर…

Last Updated on January 24, 2024 by Gopi Krishna Verma

व्यवस्था बदलाव के नायक थे जननायक कर्पूरी ठाकुर: बिनोद सिंह

गिरिडीह। जननायक कर्पूरी ठाकुर की सौवीं जयंती समारोह पूर्वक गिरिडीह स्थित कर्पूरी ठाकुर चौक पर बुधवार को धूमधाम से मनाई गई।

कार्यक्रम में पहुंचे बगोदर विधायक बिनोद सिंह ने कहा कि महापुरूषों के विचारों पर चलकर अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों का हालात बदलने की जरूरत है। उनको विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए सरकार को नीति और योजना बनाने की जरूरत है। लोग महात्मा गांधी, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर, भगत सिंह, डॉ. सुभाष चन्द्र बोस, जननायक कर्पूरी ठाकुर जैसे महापुरुषों की जयंती मनाते हैं; लेकिन उनके विचारों को आत्मसात नहीं करते। कर्पूरी ठाकुर दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे; लेकिन अपना घर तक नहीं बनाया। उन्होंने कहा था कि जब तक बिहार के गरीबों का घर नहीं बनेगा। मैं भी अपना घर नहीं बनाऊंगा और उन्होंने वैसा करके भी दिखया। कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर व्यवस्था बदलाव के नायक थे।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने के लिए भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को असली सम्मान तब मिलेगा; जब गरीब किसान मजदूर के बच्चों को अच्छी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। कहा कि कर्पूरी ठाकुर व्यवस्था बदलाव चाहते थे। वर्तमान व्यवस्था बदलने के लिए सरकार को अभी बहुत काम करने की जरूरत है। देश में पिछड़ों को 26 प्रतिशत आरक्षण देने वाले पहले नेता कर्पूरी ठाकुर थे। गरीब स्वर्णों को भी उन्होंने आरक्षण देने का काम किया था। वे सभी वर्गों का विकास चाहते थे और वैसा काम भी किया।

जयंती समारोह की अध्यक्षता झामुमो नेता नन्दलाल शर्मा ने की। उन्होंने कहा जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। महिला नेत्री हीरा देवी ने कहा कि झारखंड सरकार पिछड़ों के विकास के लिए कैबिनेट में 27% आरक्षण का प्रस्ताव पास करती है और राज्यपाल उसको लौटा देते हैं। ऐसे में पिछड़ों का विकास कैसे होगा?
सभा को लोजपा नेता राजकुमार राज, समाजवादी नेता सतीश कुंदन, झामुमो नेता शोभा यादव, राजद के जिला अध्यक्ष नाथो ठाकुर, भाजपा नेता चुन्नू कांत, साठू ठाकुर, माले नेता राजेश सिन्हा, जदयू नेता त्रिभुवन दयाल, हरगौरी साव, महेशलुंडी पंचायत के मुखिया शिवनाथ साव, किसगो पंचायत के मुखिया भानू शर्मा, कमलचंद साहु, अनिल शर्मा, अर्जुन शर्मा और रामशंकर शर्मा ने भी संबोधित किया।


कार्यक्रम में गणेश ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, राजेन्द्र ठाकुर, सुखदेव ठाकुर, मोहनलाल शर्मा, राजेश ठाकुर, मिट्ठू ठाकुर, छोटेलाल ठाकुर, रोजन अंसारी, आशीष भदानी, कासिम अंसारी, बेबी देवी, कुंती देवी, सुमित्रा देवी, पपनी देवी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports