गिरिडीह: मुस्लिम युवती का हिंदू युवक से इश्क लड़ाना पड़ा भारी, मिली सजा-ए-मौत

Last Updated on January 9, 2024 by Gopi Krishna Verma मामला गिरिडीह के बगोदर की, मां ने मारी सगी बेटी को गोली, 24घंटे में पुलिस ने किया पर्दाफाश, अपराधी सलाखों के पीछे गिरिडीह। मुस्लिम होकर हिंदू लड़के से प्यार करना एक युवती को महंगा पड़ गया। युवती को जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी। मामला…

Last Updated on January 9, 2024 by Gopi Krishna Verma

मामला गिरिडीह के बगोदर की, मां ने मारी सगी बेटी को गोली, 24घंटे में पुलिस ने किया पर्दाफाश, अपराधी सलाखों के पीछे

मृतका प्रेमिका रुखसार प्रवीण की फाइल फोटो

गिरिडीह। मुस्लिम होकर हिंदू लड़के से प्यार करना एक युवती को महंगा पड़ गया। युवती को जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी। मामला झारखंड़ के गिरिडीह जिले के बगोदर थाना की है। मां ने अपनी 15 साल की बेटी की इसलिए गोली मारकर हत्या कर दी; क्योंकि वह दूसरे धर्म के एक लड़के से प्यार करती थी और उसी से शादी करना चाहती थी। पुलिस ने महज 24 घंटे में पूरी घटना को सुलझा लिया है। कातिल मां को गिरफ्तार करने के साथ ही पिस्टल सप्लायर को पुलिस ने पकड़ लिया है। हत्या की घटना को अंजाम देनेवाली महिला का वह रिश्तेदार है।

दूसरे धर्म के लड़के के साथ शादी की जिद में अड़ी रुखसार प्रवीण को उसकी मां ने तो पहले बहुत समझाने की कोशिश की और जब बेटी नहीं मानी तब मां ने अपने बहनोई के साथ मिलकर हत्या का प्लान बनाया। बहनोई ने ही उसे ‘रेड्डी टू फायर’ पोजिशन में पिस्टल दिया। इतना हीं नहीं उसने यह भी बताया कि सीने या फिरललाट में गोली मारने से उसकी मौत हो जाएगी।

महिला अपने बहनोई के घर हजारीबाग से पिस्टल लेकर घर आई। इसके बाद बेटी को पिस्टल दिखाकर डराते हुए एक बार फिर से समझाने की कोशिश कि की वह दूसरे धर्म के लड़के से शादी नहीं करेगी। जिस मुस्लिम लड़के से निकाह परिवार ने तय की है उसे कबूल करे। बावजूद इसके रुखसार हिंदू प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी रही। तब मां ने बेटी के ललाट पर गोली चला दी। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद महिला खुद थाना पहुंचकर गोली मारकर बेटी की हत्या किए जाने की बात पुलिस को बताई थी।

इधर पुलिस ने जब महिला से कड़ाई से पुछताछ किया तब वह टूट गई और राज को उगल दिया। इसके बाद पुलिस ने हजारीबाग में छापेमारी कर उसके बहनोई साबिर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। वह हजारीबाग अंतर्गत पेलावल उत्तरी पंचायत का पंचायत समिति सदस्य भी है।

एसडीपीओ ने कहा: एसडीपीओ नौशाद आलम ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे मामले की जानकारी दी। बताया घटना के बाद उनके नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया था। टीम के द्वारा पिस्टल, फायर गोली का आगे का भाग (पिलेट) को बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार साबिर अंसारी ने बताया कि उसे एक अपराधी ने पिस्टल रखने के लिए दिया था। बाद में वह हजारीबाग जेल चला गया और पिस्टल उसी के पास रह गया। उसी पिस्टल का उपयोग इस घटना में किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में एक अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की भी बात सामने आई है। उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा। मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर रामाकांत तिवारी, थाना प्रभारी नीतीश कुमार, एसआई संगम पाठक भी उपस्थित थे।

हिंदू लड़के से प्रेम-प्रसंग जानने के बाद तय किया निकाह: लोगों ने बताया कि रुखसार का निकाह तय कर दिया गया था। 15 जनवरी को निकाह का पहली रस्म होने वाली थी। लेकिन बच्ची इस बात पर अड़ी थी कि वह अपने प्रेमी से ही शादी करेगी नहीं तो आत्महत्या कर लेगी। मां के डराने के बाद भी नहीं मानी तो उसकी हत्या कर दी गई।

About Author

About the Author

Gopi Krishna Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports