गिरिडीह में नई टोयोटा ग्लैंजा की हुई लॉन्चिंग, 6.99 लाख रुपये से शुरू होगी कीमत
Last Updated on November 22, 2026 by Gopi Krishna Verma
धनबाद टोयोटा ने पेश की नई ग्लैंजा, लॉन्चिंग समारोह में जुटे ऑटोमोबाइल क्षेत्र के प्रतिनिधि और गणमान्य लोग

गिरिडीह। धनबाद टोयोटा की गिरिडीह शाखा में शनिवार को नई टोयोटा ग्लैंजा की भव्य लॉन्चिंग की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुनील सिंह शामिल हुए। उन्होंने विधिवत रूप से नई ग्लैंजा को ग्राहकों के लिए पेश किया। इस मौके पर धनबाद टोयोटा के जनरल मैनेजर अशोक उपाध्याय, गिरिडीह ब्रांच मैनेजर सरफराज अहमद सहित चुन्नू कुमार राय, शमशाद आलम और उज्ज्वल कुमार मौजूद रहे।

लॉन्चिंग समारोह के दौरान नई टोयोटा ग्लैंजा की खूबियों और इसके आकर्षक डिजाइन को लेकर जानकारी दी गई। कंपनी की ओर से बताया गया कि नई ग्लैंजा की एक्स-शोरूम कीमत 6.99 लाख रुपये से शुरू होती है। आकर्षक लुक, आधुनिक सुविधाओं और बेहतर ड्राइविंग अनुभव के साथ यह कार ग्राहकों के लिए एक नया विकल्प बनकर सामने आई है।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि टोयोटा का प्रयास ग्राहकों को बेहतर वाहन विकल्पों के साथ गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना है। नई ग्लैंजा की लॉन्चिंग से गिरिडीह और आसपास के क्षेत्रों के कार खरीदारों को एक नया विकल्प मिलेगा। स्थानीय ग्राहकों के बीच इस मॉडल को लेकर उत्साह देखने की उम्मीद जताई गई।

इस अवसर पर धनबाद टोयोटा की टीम ने ग्राहकों को नई ग्लैंजा के बारे में विस्तृत जानकारी देने और उनकी जरूरतों के अनुसार बेहतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की बात कही। लॉन्चिंग समारोह के साथ ही गिरिडीह में टोयोटा की नई ग्लैंजा को लेकर बाजार में चर्चा शुरू हो गई है।
