गिरिडीह: सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों के लिए बड़ा मौका! बिना परीक्षा सीधे इंटरव्यू से पाएं शानदार सैलरी, जानिए क्या आपमें है वो योग्यता
Last Updated on November 8, 2026 by Gopi Krishna Verma
गिरिडीह वन प्रमण्डल में जेआरएफ (JRF) और एसआरएफ (SRF) के पदों पर बंपर वेकन्सी; जानिए कब और कहां पहुंचना है वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए

गिरिडीह। क्या आप भी सरकारी क्षेत्र में अपनी किस्मत आजमाने और आकर्षक मानदेय के साथ काम करने की तलाश में हैं? अगर हाँ, तो यह खबर आपके लिए ही है! झारखंड सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत गिरिडीह पश्चिमी वन प्रमण्डल ने एक बड़ा अपडेट जारी किया है, जिससे युवाओं के बीच हलचल तेज हो गई है। विभाग द्वारा विभिन्न वन क्षेत्रों के सुरक्षित एवं आरक्षित वनों से संबंधित वन व्यवस्था के कार्यों के लिए सीधी भर्ती (Walk in Interview) का ऐलान किया गया है।

आइए जानते हैं इस छिपे हुए और बेहद खास अवसर से जुड़ी हर एक बारीक जानकारी…
किन पदों पर होनी है भर्ती और क्या है मानदेय
विज्ञप्ति के अनुसार, जिन पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना है, उनका विवरण नीचे दिया गया है—
- JRF (कनिष्ठ अनुसंधान फेफलो) / Junior Research Fellow: कुल 02 पद (पदों की संख्या में परिवर्तन हो सकता है)। इसके लिए चयनित उम्मीदवार को प्रति माह ₹30,000/- मानदेय दिया जाएगा।
- SRF (वरिष्ठ अनुसंधान फेलो) / Senior Research Fellow: कुल 01 पद (पदों की संख्या में परिवर्तन हो सकता है)। इसके लिए चयनित उम्मीदवार को प्रति माह ₹35,000/- मानदेय मिलेगा।

क्या आप रखते हैं यह योग्यता
इस वॉक-इन-इंटरव्यू में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता और अनुभव होना अनिवार्य है—
- JRF के लिए: उम्मीदवार के पास CSIR-UGC NET/GATE क्वालिफाइड होना चाहिए तथा Forestry/Ecology/Botany/Environmental Science/Sociology/Statistics/Watershed Management/Economics या संबंद्ध विषयों में पोस्टग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए।
- SRF के लिए: CSIR-UGC NET/GATE क्वालिफाइड होने के साथ-साथ Forestry/Ecology/Statistics/Wildlife Biology या संबंद्ध विषयों में न्यूनतम 2 वर्ष का अनुसंधान (Research) अनुभव या Ph.D. कर रहे उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं।
- इसके साथ ही संबंधित क्षेत्रों (जैसे- Biodiversity assessment, Forest Carbon Stock, Soil Erosion, Water resource management आदि) में अनुभव होना आवश्यक है।

जरूरी तारीख और पता – नोट कर लें
- इंटरव्यू की तिथि: 21 नवंबर 2026
- समय: पूर्वाह्न 11:00 बजे से
- स्थान / प्रक्रिया: इच्छुक उम्मीदवार अपने-अप बायो-डाटा, मूल शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव प्रमाण-पत्रों के साथ निर्धारित तिथि को अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय में उपस्थित होकर “Walk in Interview” में भाग ले सकते हैं।
खास बातें और चेतावनी
- यह अवसर सीमित समय के लिए है और यह पूरी तरह से अस्थायी (Temporary) है, जिसे कभी भी बिना किसी पूर्व सूचना के समाप्त किया जा सकता है।
- उम्मीदवार इसे नियमित नियुक्ति का दावा बिल्कुल न करें।
- साक्षात्कार में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता (TA/DA) देय नहीं होगा।

विशेष जानकारी के लिए कार्यालय अवधि में वन प्रमण्डल पदाधिकारी, गिरिडीह पश्चिमी वन प्रमण्डल, गिरिडीह के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
