सीबीएससी: 2027 की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से होंगी, 101 दिन पहले जारी हुई डेटशीट

0

Last Updated on November 7, 2026 by Gopi Krishna Verma

2027 की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से होंगी, 101 दिन पहले जारी हुई डेटशीट

एक नज़र:

  • कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से होंगी शुरू।
  • 10वीं में 26.5 लाख और 12वीं में 19.8 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने कराया है पंजीकरण।

CBSE BOARD। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएससी) ने वर्ष 2027 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। सीबीएससी के अनुसार, दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से सुबह 10:30 बजे से आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय देने के उद्देश्य से बोर्ड ने परीक्षा शुरू होने से 101 दिन पहले ही यह कार्यक्रम जारी कर दिया है।

इस बार परीक्षाओं के मुख्य आंकड़े

  • विषय: इस बार 10वीं कक्षा में 83 और 12वीं कक्षा में 121 विषयों की परीक्षाएं संपन्न होंगी।
  • विद्यार्थियों की संख्या: परीक्षा के लिए 10वीं कक्षा के 26.5 लाख से अधिक और 12वीं कक्षा के 19.8 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है।
  • विशेष तैयारी: लगभग 40 हजार विषयों का गहन विश्लेषण करने के बाद इस डेटशीट को तैयार किया गया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *