Last Updated on October 2, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। गांवा प्रखंड के पैक्स प्रबंधक अशोक साव के गंभीर रूप से बीमार (लकवाग्रस्त) होने पर गिरिडीह जिला पैक्स संघ उनके समर्थन में आगे आया है। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने उनके आवास पहुंचकर कुशलक्षेम जाना और आर्थिक सहयोग प्रदान किया।
संघ के अध्यक्ष केदार प्रसाद यादव, भुवनेश्वर मंडल, राहुलदेव पाठक और ओम प्रकाश सिंह की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल अशोक साव के घर पहुंचा। इस दौरान सदस्यों ने उनके स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी ली और इस कठिन समय में हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

‘सुख-दुख में साथ खड़ा रहना ही सहकारिता’
जिला पैक्स संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ निभाना ही सहकारिता की सच्ची भावना है। इस आर्थिक सहयोग का मुख्य उद्देश्य अशोक साव और उनके परिवार को इस विषम परिस्थिति में राहत पहुंचाना है। उपस्थित सभी लोगों ने उनके जल्द स्वस्थ होकर पुनः सहकारिता के कार्यों में लौटने की कामना की।
मौके पर ये लोग रहे मौजूद
इस दौरान विभिन्न प्रखंडों के पैक्स अध्यक्ष व प्रबंधक – मोहन कर्मकार, राजन सिंह, प्रदीप कुमार यादव, लोचन मंडल, पिंटू साव, नवीन साव, अजय साव, विनय यादव तथा मुंडरो पैक्स के कालीचरण महतो समेत कई सहकारी साथी उपस्थित थे।




